Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

“सुरकोकिला” की आज दूसरी पुण्यतिथि

मशहूर भारतीय गायिका और भारत की कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को दुनिया को अलविदा कहे आज 2 साल पुरे हो गए है। आज ही के दिन, 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।

DigitalDesk by DigitalDesk
February 6, 2024
in स्पेशल
0
“सुरकोकिला” की आज दूसरी पुण्यतिथि
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मशहूर भारतीय गायिका और भारत की कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को दुनिया को अलविदा कहे आज 2 साल पुरे हो गए है। आज ही के दिन, 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। 3 दशकों से भी ज्यादा सुरो की दुनिया पर राज करने वाली गायिका लता मंगेशकर किसी पहचान की मोहताज नहीं थी। ‘लता दीदी’ कहलाने वाली इस महान गायिका और संगीतकार को भारत के सबसे प्रभावशाली गायकों में से एक माना जाता था।

*मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मी
मंगेशकर का जन्म 28 सितंबर 1929 को इंदौर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था, जो उस समय इंदौर रियासत की राजधानी थी, जो ब्रिटिश भारत में सेंट्रल इंडिया एजेंसी का हिस्सा था। मंगेशकर के पिता, दीनानाथ मंगेशकर, एक प्रसिद्ध मराठी मंच व्यक्तित्व थे जिन्हें मास्टर दीनानाथ के नाम से जाना जाता था। लता मंगेशकर कुल 5 पांच भाई-बहन थे। जिनमे लता सबसे बड़ी थी। उनकी 3 बहने और 1 छोटा भाई है। सभी निपुण गायक और संगीतकार हैं।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

*50000 गाने गा चुकी दीदी
लता मंगेशकर ने अपने 3 दशकों से ज्यादा के करियर में 30 से अधिक भाषाओ में 50000 से ज्यादा गाने गए है। उन्होने अपना पहला गाना मराठी फिल्म ‘किती हसाल’ (कितना हसोगे?) (1942) में गाया था। लता मंगेशकर को सबसे बड़ा ब्रेक फिल्म महल से मिला। 1949 में लता को फ़िल्म “महल” के “आयेगा आनेवाला” गीत से बड़ा ब्रेक मिला। इस गीत को उस समय की सबसे खूबसूरत और चर्चित अभिनेत्री मधुबाला पर फ़िल्माया गया था। यह फ़िल्म अत्यंत सफल रही थी और लता तथा मधुबाला दोनों के लिये बहुत शुभ साबित हुई। इसके बाद लता ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

*क्यों पहनती थी हमेशा सफेद साड़ी ?
लता मंगेशकर का साफेद साड़ी के प्रति प्रेम से तो हम सब ही वाकिफ है। लता दीदी हमेशा अलग-अलग रंग की बॉर्डर से बानी सफेद साड़ी में रहती थी। उनकी मधुर, शुद्ध आवाज़ की तरह, जिसने 30 से अधिक भाषाओं में असंख्य गीतों को जीवन दिया, मंगेशकर की शैली, जिसमें मुख्य रूप से सफेद साड़ियाँ शामिल थीं, वे पवित्रता का प्रतीक थीं।

*क्यों नहीं की शादी
लता मंगेशकर, जो जीवन भर अविवाहित रहीं, 2013 के एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह शादी और बच्चों से अधिक अपने भीतर आंतरिक खुशी ढूंढना पसंद करती हैं।

*जहर देकर मारने की कोशिश
लता मंगेशकर ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि 1963 में वह बहुत बीमार पड़ गईं और बाद में उन्हें पता चला कि उन्हें कोई जहर दे रहा है। अपने जीवन के ‘भयानक दौर’ को याद करते हुए ‘स्वर कोकिला’ ने तब कहा था, ‘हम मंगेशकर इसके बारे में बात नहीं करते हैं, क्योंकि ये उनकी जिंदगी का सबसे कठिन और भयानक दौर था। इस वजह से उन्हें 3 महीने तक बेड पर रहना पड़ा। शरीर इस कदर कमजोर हो गया था कि वो बेड से उठ भी नहीं पाती थीं साल था।

*करियर का पहला अवार्ड लेने से किया मना
उन्होंने करियर का पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। उन्हें फिल्म मधुमति के गाने ‘आजा रे परदेसी’ के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग अवॉर्ड मिला था। मगर, उन्होंने यह अवॉर्ड लेने से मना कर दिया। इनकार करने की वजह उन्होंने यह बताई थी कि महिला आकार की ट्रॉफी पर कोई कपड़े नहीं हैं। उनके इस जवाब से सभी लोग दंग रह गए थे। बाद में ये अवॉर्ड उन्हें ढंक कर दिया गया था।

*जीते कई अवार्ड्स
कोई ऐसा सम्मान नहीं था जो लता दीदी को ना मिला हो। उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, पद्म भूषण, पद्म विभूषण और भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 3 नेशनल अवॉर्ड भी जीते और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी अपने नाम किए थे।

Tags: #Bollywood NewsBollywood
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version