Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Cyclone Sitrang : दीवाली पर चक्रवात सितरंग मचा सकता है तबाही, इन राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना

DigitalDesk by DigitalDesk
October 23, 2022
in मुख्य समाचार
0
Cyclone Sitrang : दीवाली पर चक्रवात सितरंग मचा सकता है तबाही, इन राज्यों में भारी से भारी बारिश की संभावना
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन सितरंग तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह पश्चिम बंगाल के तट से 25 अक्टूबर को टकराने वाला है। इसकी वजह से कई इलाकों में दीपावली के दिन भी भारी से भारी बारिश होने व तूफान आने की संभावना है। लगभग तीन साल बाद बंगाल की खाड़ी में ये चक्रवात बन रहा है। इससे पहले अक्टूबर 2018 में तितली साइक्लोन आया था।

इन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

आईएमडी के मुताबिक पश्चिम बंगाल, ओडिशा,  बिहार, झारखंड, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में दिवाली, भाईदूज और अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही इस चक्रवात का असर अन्य राज्यों में भी देखने मिलेगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

तबाही मचा सकता है सितरंग

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है  कि साइक्लोन (चक्रवाती तूफान) सितरंग कई राज्यों में तबाही भी मचा सकता है। जानकारी के मुताबिक बंगाल की पूर्व-मध्य खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, एक डीप डिप्रेशन में बदल गया और पोर्ट ब्लेयर से लगभग 580 किमी उत्तर-पश्चिम में, सागर द्वीप से 700 किमी दक्षिण में और बारिसल (बांग्लादेश) से 830 किमी दक्षिण में केंद्रित हो गया है। अगले 12 घंटों के दौरान इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक तेज चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

The deep depression over eastcentral Bay of Bengal about 640km northwest of Port Blair. To intensify into a cyclonic storm over central Bay of Bengal. To cross Bangladesh coast between Tinkona Island and Sandwip around 25th October early morning. pic.twitter.com/aZzfcNMCQV

— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 23, 2022

इन राज्यों में भी भारी बारिश

दिवाली और गोवर्धन पूजा वाले दिन अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना है। 24-26 अक्टूबर के दौरान असम और मेघालय और 23-26 अक्टूबर के दौरान मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे मध्य बंगाल की खाड़ी के गहरे समुद्र क्षेत्र में और 23 से 26 अक्टूबर के बीच तटों से बाहर न निकलें।

क्या है सितरंग ?

सितरंग एक साइक्लोन यानी चक्रवाती तूफान है। छह मौसम विज्ञान केंद्र के समूह आरएसएमसी और पांच क्षेत्रीय उष्णकटिबंधीय चक्रवात चेतावनी केंद्रों टीसीडब्ल्यूसी ने मिलकर इस चक्रवात को यह नाम दिया है। इस पैनल के तहत 13 सदस्य देश आते हैं। इस बार चक्रवात का नाम थाइलैंड द्वारा दिया गया है।

अन्य मुख्य समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Post Views: 248
Tags: CycloneCyclone SitrangHeavy RainWeather Update
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version