Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

शहर-शहर… मिचौंग का कहर ! चेन्नई से ओडिशा तक हर जगह बरपाया कहर

DigitalDesk by DigitalDesk
December 6, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Cyclone Michaung Chennai Odisha wreaked havoc rain
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

साइक्लोन मिचौंग ने चेन्नई से लेकर ओडिशा तक जमकर कहर बरपाया। चेन्नई में इस कदर बारिश की वजह से सड़कें पानी-पानी हो गईं। जगह-जगह बाढ़ की स्थिति नजर आने लगी। भारी बारिश और खराब मौसम के चलते तमिलनाडु में कुछ लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा। साइक्लोन मिचौंग का असर महाराष्ट्र के भी कुछ इलाकों में देखने को मिला है। जहां विदर्भ इलाके में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिली। वहीं चक्रवाती तूफान मिचौंग के चलते तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के साथ-साथ कई दूसरे जिलों में तबाही का मंजर दिखाई दिया। एयरपोर्ट से लेकर सबवे तक जलभराव के चलते ठप पड़ गए। चक्रवात के चलते तमिलनाडु और पुडुचेरी में भारी बारिश हुई। चेन्नई में बारिश के चलते कम से कम 17 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि करोड़ों की संपत्ति का नुकसान उठाना पड़ा।

  • शहर-शहर… मिचौंग का कहर !
  • मिचौंग का असर बादलों की आंख मिचौली
  • मिचौंग तूफान ने बढ़ाई छत्तीसगढ़ में ठंड
  • रायपुर के साथ मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित
  • बादलों की आंख मिचौली के बीच हल्की फुहार
  • मध्यप्रदेश तक पहुंचा तूफान मिचौंग का असर
  • भोपाल सहित समूचे मप्र के आसमान पर बादलों का डेरा
  • ठिठुरते लोगों को अलावा का सहारा

छत्तीसगढ़ की बात करें तो चक्रवाती तूफान मिचौंग के प्रभाव से यहां कई जिलों में सोमवार रात से मौसम बदला हुआ था। रात से शुरू हुई हल्की बारिश का दौर सोमवार को दिनभर जारी रहा। जिससे तापमान में करीब 9 डिग्री तक गिरावट आने की वजह से लोग दिन में ठिठुरते हुए अलावा का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो रायपुर के साथ ही मध्य और दक्षिण क्षेत्र में कोल्ड डे घोषित कर दिया है। जिसमें बुधवार को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नजर नहीं आ रही है। बारिश की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक एच पी चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि ठंड के सीजन में चक्रवाती तूफान की वजह से दूसरी बार राज्य में कोल्ड डे के हालात बने हैं। इसे पहले नवंबर में बिलासपुर और पेंड्रा में तापमान पांच डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया था। इस बार समूचे दक्षिण और मध्य इलाके में तापमान सामान्य से नौ डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है। छत्तीसगढ़ में तूफान मिचौंग का प्रभाव सोमवार से ही दिखाई देने लगा था। यहां बादल के रूप में तुफान का असर नजर आया। रात होने के बाद कई इलाकों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो गया। दूसरे दिन मंगलवार की सुबह भी बादलों की आगोश में हुई। धूप नहीं निकली और लगातार गिरती फुहारों से मौसम सर्द हो गया। बदले मौसम का असर बुधवार को भी सामान्य कामकाज पर भी नजर आया। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे के मौसम में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश का क्षेत्र बस्तर संभाग और आसपास के जिलों में हो सकता है। इसके साथ रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर के साथ सरगुजा संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मप्र में तूफान मिचौंग का असर

मध्य प्रदेश में भी चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर देखने को मिल रहा है। यहां मंगलवार से ही प्रदेश के सभी जिलों में दिनभर सर्द हवाओं की वजह से लोग ठिठुरते नजर आए। उधर इंदौर-धार प्रदेश के सबसे ठंडे जिले रहे। जहां तापमान 6.3 डिग्री लुढ़कर कर 20 डिग्री पर आ गया। वहीं राजधानी भोपाल का पारा 4.3 डिग्री लुढ़ककर 20.6 डिग्री पर था। मौसम विभाग की माने तो जबलपुर और शहडोल संभाग में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Post Views: 219
Tags: chennaiCyclone MichaungOdisha wreaked havoc rainroads flooded
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version