Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

संसद भवन के उद्घाटन की आड़ में कुछ इस तरह चल रहा है विपक्ष का सियासी खेल!

कर्नाटक की जीत ने बढ़ा उत्साह

DigitalDesk by DigitalDesk
May 24, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
संसद भवन के उद्घाटन की आड़ में कुछ इस तरह चल रहा है विपक्ष का सियासी खेल!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नए संसद भवन का उद्घाटन कौन करे कौन नहीं करे,इसको ​लेकर सियासी घमासान मचा हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कह रहे है कि प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति से नए संसद भवन को शुभारंभ होना चाहिए। राहुल के सुर में सुर अन्य दलों ने भी मिलाना शुरु कर दिया है। इसका मतलब है कि भाजपा विरोधी दलों का संसद भवन का उद्घाटन तो एक बहाना है। सही मायने में देखा जाए तो ये कुछ और ही सियासी खेल चल रहा है। आइए इस मामले को समझने की कोशिश करते हैं।

कर्नाटक की जीत से बढ़ा उत्साह

हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। इससे जहां कांग्रेस गदगद है वहीं दूसरे भाजपा विरोधी दलों को लगने लगा है कि भाजपा को मात देना कोई कठिन काम नहीं है। इसलिए जेडीयू,आरजेडी और टीएमसी जैसे कई दलों ने अपनी अपनी रणनीति को मजबूत करना शुरु कर दिया है। शायद यही कारण है कि कई राजनैतिक दलों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का साथ देना शुरु कर दिया है। मात्र संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति करें,इसको लेकर कई दलों ने समर्थन कर दिया है। जबकि ये मुद्दा जनता का नहीं है,बल्कि शुरध्द रूप से राजनीति है। फिर इन दलों का एक साथ आने का मतलब ही है कि विपक्ष अपनी एकजुटता को दिखाने की कोशिश कर रहा है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री की जगह राष्ट्रपति से नए संसद भवन का उद्घाटन करने की मांग रखी ही थी कि करीब आधा दर्जन दलों ने बिना किसी बिलंब के तत्काल समारोह का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया। राजद,एनसीपी,डीएमके,टीएमसी और आम आदमी पार्टी ने राहुल के सुर में सुर मिलाते हुए कार्यक्रम से दूरी बनाने की घोषणा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद भवन के उद्घाटन समारोह के बहिष्कार को लेकर विचार-विमर्श किया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही सदन के सभी नेता एक संयुक्त बयान जारी कर सकते हैं। इसमें कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार की घोषणा की जाएगी। हालांकि, कई पार्टियां पहले ही कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की बात कह चुकी हैं।

नीतीश की एकजुटता वाले प्रयासों को लगेंगे पंख?

राजनैतिक दलों की उपरोक्त घोषणा से माना जाने लगा है कि इससे बिहार के सीएम नीतीश कुमार के एकजुटता वाले प्रयासों को नए पंख लगेंगे। जानकारों का मानना है कि तमाम विपक्षी दल 28 मई को आयोजित उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करके विपक्ष एकजुटता को आंकने की कोशिश भी कर रहा है। इससे एक अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्षी की एकजुटता में कितना दम है। इधर नीतीश कुमार विभिन्न दलों के नेताओं से मिलकर उन्हे एकसाथ खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।

Post Views: 195
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version