CSK के उर्विल पटेल ने IPL में मचाया तूफान, 13 गेंदों में ठोक दिया अर्धशतक!

Indian Premier League 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज Urvil Patel ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया। IPL के 53वें मुकाबले में Chennai Super Kings की ओर से खेलते हुए उर्विल ने Lucknow Super Giants के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया। यह IPL इतिहास के सबसे तेज अर्धशतकों में शामिल हो गया है। गुजरात के मेहसाणा के रहने वाले उर्विल पटेल विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनका क्रिकेट सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। 2023 में Gujarat Titans ने उन्हें खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन में मौका नहीं मिला। इसके बाद 2024 ऑक्शन में वह अनसोल्ड रह गए। हालांकि 2025 में CSK ने उन पर भरोसा जताते हुए 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया और अब उर्विल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया है। उर्विल पहले भी 28 गेंदों में टी20 शतक लगाकर रिकॉर्ड बना चुके हैं। IPL में इस धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें “CSK का नया सुपरस्टार” बता रहे हैं।

 

Exit mobile version