Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

करोना फिर डराने लगा: बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या,जानकारों ने दी चेतावनी!

क्या फिर आ धमका कोरोना का नया वैरिएंट

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2023
in दिल्ली
0
करोना फिर डराने लगा: बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या,जानकारों ने दी चेतावनी!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

करीब चार साल तक कोरोना ने पूरी दुनिया में दहशत फैलाकर रखी थी। दुनिया भर में लाखों काल के गाल में समा गए। लॉकडाउन रहा और देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो गई। चारों तरफ लाशें दिखाई दीं,तो अस्पतालों में भारी भीड़ और तड़पते मरीजों ने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी थी। ऐसे में पूरी दुनिया इस महामारी से डरी हुई थी। जैसे तैसे कोरोना पर नियंत्रण हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली ही थी कि, एक बार फिर कोरोना का संक्रमण बढ़ने लगा है। जानकार बार बार चेता रहे हैं कि इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। कोरोना विभिन्न रूपों में अटैक कर रहा है।

अस्पतालों में बढ़ने लगी संक्रमितों की संख्या

यदि मीडिया रिपोर्ट की माने तो इमरजेंसी में भर्ती कराने वाले मरीजों की औसतन दर 21 जून तक 0.49% थी जो कि 21 जुलाई यानी एक माह के भीतर बढ़कर 0.73% हो गई। सर्दी के मौसम के बाद पहली बार इतनी तेजी से मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। सीडीसी प्रवक्ता कैथलीन कॉनली का कहना है कि सात महीने की लगातार गिरावट के बाद अमेरिका में कोविड 19 के मामले फिर से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। पिछले सप्ताह अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या भी बढ़ी है। ऐसे में हमे अलर्ट रहकर जांच कराने के साथ बचाव के उपाय भी अपनाने की जरूरत है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

वैरिएंट का जोखिम अधिक

दुनिया के तमाम अध्ययनों में पाया गया है कि कोरोनावायरस में अब भी निरंतर म्यूटेशन हो रहा है। जिससे नए वैरिएंट्स को जोखिम अधिक हो सकता है। इसी बीच यूनाइटेड स्टेट्स से आ रही खबरों ने एक बार फिर चिंता बढ़ाई है। सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका में बीते दिनों कोविड 19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या में दस प्रतिशत की बढोत्तरी हुई है। जो दिसंबर के बाद से सबसे अधिक है। सीडीसी के मुताबिक 16 जुलाई से शुरु हुए सप्ताह में देशभर के अस्पताल में 7,109 रोगियों को भर्ती किया गया था। ये पिछले सप्ताह के आंकड़ों से 6444 से अधिक है। चिंता की बात यह है कि इसमें से कई लोगों को आपातकालीन चिकित्सा की भी जरूरत महसूस हुई है।

क्या भारत में भी बढ़ेगा संक्रमण

दुनिया के दूसरे देशों में बढ़ रहे संक्रमण के कारण भारत में भी खतरा बढ़ सकता है। हालांकि अभी यहां सबकुछ नियंत्रण में है लेकिन इसी तरह से दूसरे देशों में कोरोना फैला तो भारत में भी इसकी संभावना बढ़ सकती है। हालांकि बताया जा रहा है कि देश में इस पर पूरी नजर रखी जा रही है।

Post Views: 249
Tags: Delhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version