Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

जानें असम के CM ने गैरअसमी मुसलमानों के असम छोड़ने पर क्यों कहा वे नहीं बनने देंगे ‘मियां’ भूमि …जिस पर हो रहा अब विवाद

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Controversial statement of Assam CM Himanta Vishwa
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

असम में इन दिनों गैर अ​समिया और असम के मूल निवासियों को लेकर लेकर विवाद छिड़ गया है। दरअसल नगांव दुष्कर्म केस के बाद पिछले चार से पांच दिन में ऊपरी असम में अलग-अलग जगह बच्चियों और महिलाओं से यौन शोषण और छेड़छाड़ की कई घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें कोई मियां यानी गैर असमी मुसलमान या फिर वो हिंदी भाषी असम के बाहर का आरोपी निकला है। ऐसे में अब स्थानीय लोग इसे अपनी अस्मिता का मुद्दा बनाका बाहरी लोगों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

‘मियां-मुसलमानों’ को असम पर नहीं करनें देंगे कब्जा

  • असम के सीएम सरमा की टिप्पणी के बाद राज्य में मचा हंगामा
  • विधानसभा में कहा था सीएम ने कांग्रेस को जितना चीखना है वो चीख ले
  • लेकिन असम को वे नहीं बनने देंगे ‘मियां भूमि’
  • सरमा के इस बयान के बाद गरमा गई राजनीति

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि वे मियां मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे। सीएम ने राज्य विधानसभा में कहा था कि कांग्रेस को जितना चीखना है वो चीख ले, लेकिन असम को वे मियां भूमि नहीं बनने देंगे। सीएम सरमा के इस बयान के बाद असम के साथ ही देश भर में राजनीति गर्म हो गई है। मुख्यमंत्री सरमा के इस बयान के बाद कई विपक्षी पार्टियों ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसमें उनके खिलाफ धर्म और जाति के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्यता को बढ़ावा देने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

Related posts

Gold Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में आई नरमी, 23 मई को ग्राहकों को मिली राहत

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदारों को बड़ी राहत! एक दिन में टूटी कीमतें, जानिए 06 जून के ताजा रेट

June 6, 2026
खान सर ने कोर्ट में किया सरेंडर, फायरिंग विवाद में बढ़ीं मुश्किलें, पटना सिविल कोर्ट पहुंचे चर्चित शिक्षक

खान सर ने कोर्ट में किया सरेंडर, फायरिंग विवाद में बढ़ीं मुश्किलें, पटना सिविल कोर्ट पहुंचे चर्चित शिक्षक

June 6, 2026

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि वे असम राज्य को मियां भूमि नहीं बनने देंगे। इसके बाद असम पुलिस का ऑपरेशन बॉन्ड शिवसागर जिले के साथ ही राज्य के सभी 10 जिलों में पुलिस ने सामुदायिक तनान फैलाने वालों की पहचान करना शुरू कर दिया है। इन लोगों के खिलाफ ऑपरेशन बॉन्ड भी शुरू किया गया है। जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 164 (1) के तहत इन लोगों के खिलाफ नोटिस जारी हो रहे हैं।

सड़क पर उतरे 30 से अधिक संगठन

अब ऊपरी असम के करीब 10 जिलों में मियां और मारवाड़ी समेत हिंदी भाषी बाहरियों के खिलाफ 30 से अधिक संगठन सड़क पर उतर गये हैं। यह संगठन घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। जिसमें गैर असम के मियांओं की शनिवार तक असम छोड़ने की धमकी दी जा रही है। असम में बीर लचित सेना की इस मुहिम को राज्य के करीब 29 संगठनों का समर्थन है। इसमें स्थानीय मुस्लिम संगठनों के साथ ऊपरी असम मुस्लिम कल्याण परिषद ही नहीं असम सम्मिलित मुस्लिम परिषद का नाम भी शामिल है।

बता दें बौर लचित सेना जातीय संग्रामी सेना और अखिल असम अनुसूचित जाति चहा संस्था, ताई आहोम समेत 27 संस्था प्रतिनिधियों की नोटिस थमाए गए चुके हैं। इतना ही नहीं मुस्लिम विधायक के शिवसागर आने पर भी लगाई रोक लगाई गई है। बता दें 30 जातीय संगठनों ने कांग्रेस के एक मुस्लिम विधायक अब्दुल रशीद मंडल के शिवसागर जिले में प्रवेश करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। संगठन के इस बयान के बाद सड़कों पर उतरे। जिसमें कहा गया था कि असम में लोकसभा के चुनाव के बाद जिन हिस्सों में कांग्रेस ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया है। जहां एक वर्ग विशेश समुदाय को इतनी हिम्मत मिली गई कि वे अपना दबदबा कायम करने के चक्कर में है।

“मिया” बंगाली-मुसलमानों के लिए होता है कथित इस्तेमाल!

दरइसल मिया बंगाली-मुसलमानों के लिए उपयोग किये जाने वाला एक बेहद अपमानजनक शब्द है। ऐसे में पुलिस से की गई शिकायत में पिछले सप्ताह की एक घटना का भी उल्लेख किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा के दौरान एक रिपोर्टर पर उसकी धार्मिक पहचान को लेकर गहरा कटाक्ष किया था।

Post Views: 439
Tags: # Assam CM Himanta Biswa#Controversial statement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version