Thursday, October 15, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

संविधान दिवस: संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति मुर्मू ने किया संबोधित, मंच पर एक साथ नजर आए पीएम मोदी और राहुल गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 27, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Constitution Day Parliament President Murmu PM Modi Rahul Gandhi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज मंगलवार 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। बता दें 26 नवंबर,1949 को संविधान अंगीकार किया था। इस तरह संविधान को अपनाने के 75 वर्ष पूरे हो गये हैं। इस उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर पुराने संसद भवन में बने सेंट्रल हॉल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आयोजित हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान है कार्यक्रम के दौरान संविधान की यात्रा पर एक लघु फिल्म भी दिखाई।

संविधान के 75 साल पूर्ण होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में आज विशेष कार्यक्रम ​आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी मौजूद रहे। इस आयोजन की थीम हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान रखी गई थी। कार्यक्रम के दौरान जहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहे वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी शिरकत की।

Related posts

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

पत्रिका में शी चिनफिंग का पार्टी अनुशासन पर लेख प्रकाशित होगा

October 15, 2026
IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

IAS की नौकरी छोड़कर दिव्या मित्तल ने बनाई नई पार्टी ‘जननीति भारत’, चुनाव लड़ने का किया ऐलान

October 15, 2026

संविधान को अंगीकार करने की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। इस दौरान संस्कृत और मैथिली भाषा में लिखीं संविधान की प्रतियां भी जारी कीं गईं। दो पुस्तक ‘भारतीय संविधान का निर्माणः एक झलक’, ‘भारतीय संविधान का निर्माण और इसकी गौरवशाली यात्रा’ का विमोचन भी किया गया।

इस गरिमामय आयोजन में पहली बार पीएम मोदी और राहुल गांधी एक साथ एक ही मंच पर बैठे नजर आए। इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ओर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पास पास बैठे थे तो वहीं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और राज्यसभा के डिप्टी स्पीकर हरिवंश भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे,लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और सभी सांसदों ने संविधान सदन में भारत संविधान के 75 साल पूरे होने के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा।

बता दें संविधान सभा ने आज ही के दिन 26 नवंबर 1949 को भारत के संविधान को पारित किया था। सामाजिक न्याय और आधिकारिता मंत्रालय की ओर से 19 नवंबर 2015 को एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें हर साल आज के दिन 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रुप में मनाने की बात कही थी।

राष्ट्रपति के संबोधन की प्रमुख बातें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कहा 75 साल पहले संविधान सदन के इसी सेंट्रल हॉल में आज के दिन 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने संविधान निर्माण का बहुत बड़ा काम पूरा किया था। संविधान हमारे देश का सबसे पवित्र ग्रंथ माना जाता है। आज हम इस ऐतिहासिक दिन के साक्षी बन रहे हैं। राष्ट्रपति ने कहा आज के ही दिन संविधान सभा ने संविधान निर्माण का कार्य पूरा किया था। इसके साथ ही इसे आत्मार्पित-अंगीकृत किया गया था। राष्ट्रपति ने कहा आज वे देश की ओर से संविधान सभा के सदस्यों को धन्यवाद देती हैं और श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।

उन्होंने कहा यह अवसर संविधान सभा में शाामिल उन 15 महिला सदस्यों के योगदान को भी याद करने का है। जिन्होंने संविधान के निर्माण के दौरान नेपथ्य में रहकर भी बड़ी भूमिका थी। उन्होंने कहा आने वाली 26 जनवरी को हम संविधान के लागू की 75वीं वर्षगांठ को पूरे उत्साह के साथ मनाएंगे। राष्ट्रपति ने कहा पिछले कुछ वर्षों के दौरान भारत सरकार ने पिछड़े वर्गों के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। उन्हें पक्का मकान ही नहीं खाद्य सुरक्षा भी मिल रही है। भारत में अब विश्व स्तर का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा रहा है। इसके लिए वे भारत सरकार की सराहना करती हैं।

प्रकाश कुमार पांडेय

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version