Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को जायज ठहरा रहे कांग्रेसी, पवन खेड़ा पर एफआईआर का नहीं असर

पहली बार नहीं मिलीं पीएम मोदी को गालियां

DigitalDesk by DigitalDesk
February 21, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी को जायज ठहरा रहे कांग्रेसी, पवन खेड़ा पर एफआईआर का नहीं असर

प्रतीकात्मक तस्वीर

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। सत्ता से वंचित होने के बाद कांग्रेस की बौखलाहट बढ़ती जा रही है और यह बिल्कुल आसानी से देखने को भी मिलती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जुबान फिसलनी हो या फिर अभी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर असभ्य वक्तव्य, कांग्रेस अब भी अपनी राह ठीक करती नहीं दिख रही है।

क्या है पूरा मामला?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोमवार 20 फरवरी को अडानी के मुद्दे को लेकर पीएम मोदी पर हमला बोल रहे थे। वहां उन्होंने पीएम मोदी का गलत नाम लिया और जैसा कि उस वीडियो में साफ दिख रहा है, उन्होंने मजाकिया तरीके से पीएम का नाम लिया है। वह पहली बार में नरेंद्रदास लगभग बोल चुके थे, फिर वह गौतमदास बोलते हैं। इसके बाद लगभग 10 सेकेंड की चुप्पी रहती है, लेकिन फिर पवन खेड़ा हंसते हुए कहते हैं कि नाम भले दामोदरदास हो, काम तो गौतमदास का ही है।

Related posts

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

BHEL को मिला ₹21,000 करोड़ का मेगा ऑर्डर, शेयरों में उछाल; सरकारी कंपनी ने रचा नया रिकॉर्ड

June 6, 2026
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच बड़ी राहत! जल्द मिलेगा E85 ईंधन, 20 रुपये तक सस्ता होगा नया फ्यूल

June 6, 2026

आपको बता दें कि भारत के कई राज्यों में पिता का नाम व्यक्ति के नाम में बीच में जोड़ा जाता है, तो पवन खेड़ा का इस तरह नाम का मजाक उड़ाना न केवल ढिठाई है, बल्कि असभ्यता का सूचक भी है। पीएम के मृत पिता को घसीटना कहीं से ठीक नहीं कहा जा सकता है।

एफआईआर दर्ज, लेकिन आगे क्या…

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने पीएम मोदी को ‘नरेंद्र गौतम दास मोदी’ कहकर संबोधित किया था। उनके बयान पर वाराणसी और लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने पवन खेड़ा के खिलाफ वाराणसी में मामला दर्ज कराया है। कांग्रेस प्रवक्ता पर धारा 153 ए, 295 ए, और 505 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।  भाजपा नेता मुकेश शर्मा ने कांग्रेस पर गाली पॉलिटिक्स पर उतरने का आरोप लगाया और कहा कि पवन खेड़ा ने पीएम मोदी के दिवंगत पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी के बारे में भद्दी टिप्पणियां कीं।

उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता जी, जिनका राजनीति से कोई संबंध नहीं था, उनके लिए भी कांग्रेस नेता द्वारा अपमानजनक टिप्पणी करना. कांग्रेसियों की राजनीतिक कुंठा से ग्रसित संकुचित मानसिकता को दर्शाता है।”

पहली बार नहीं हुआ है हमला

पीएम मोदी पर कोई पहली बार शाब्दिक बाण नहीं चले हैं। इससे पहले भी उन्हें सोनिया गांधी खुद मौत का सौदागर कह चुकी हैं। लालू यादव ने पीएम का बधिया करने की बात कही थी। इमरान मसूद ने तो पीएम का सिर ही काटने की धमकी दी थी। मल्लिकार्जुन खड़गे भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं। खुद पीएम मोदी कहते हैं कि उनकी ऊर्जा का राज यह है कि वह रोजाना दो किलो गालियां खाते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस वक्तव्य को लेकर कांग्रेस घिर गयी है और उसके नेताओं की बुरी तरह ट्रोलिंग हो रही है।

Post Views: 125
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version