दिल्ली कांग्रेस की न्याय यात्रा को मिलता जनसमर्थन बदलाव के संकेत दे रहा है। कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ का उद्देश्य साफ है कि इस यात्रा के जरिए आम आदमी पार्टी और बीजेपी दोनों को ही दिल्ली में अपनी मजबूती का अहसास कराना।
- राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से प्रेरित ‘दिल्ली न्याय यात्रा’
- 30 दिन, 360 किलो मीटर की पदयात्रा
- देवेन्द्र यादव ने की यात्रा की अगुवाई
- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं देवेंद्र यादव
- देवेन्द्र यादव का लक्ष्य 70 विधानसभा
- राजघाट से देवेन्द्र यादव ने किया था दिल्ली न्याय यात्रा का आगाज
- दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट को किया कवर
- करीब 360 किमी की यात्रा तय
- दिल्ली की जनता की समस्याओं को सामने रखा
- आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी को किया उजागर
दिल्ली में सियासी दलों ने विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरु क दी है। इसके मद्देनजर कांग्रेस भी ‘दिल्ली न्याय यात्रा के जरिए कमर कस रही है। यात्रा के माध्यम से 2025 की शुरूआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी संगठन में जान फूंकने की कोशिश कर रही है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस देवेन्द्र यादव के नेतृत्व की यह यात्रा पूरी तरह से राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा से प्रेरित है। इसका मुख्य उद्देश्य देश के दिल दिल्ली में दस साल से सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी AAP सरकार की नीतियों की सच्चाई जनता के सामने लाना है।
देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में जब यात्रा दिल्ली की नरेला विधानसभा क्षेत्र में पहुंची तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं को कांग्रेस के पदाधिकारियों ने मंच से जनता के सामने रखा। इस मौके पर कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा आज देश में भाई भाई को आपस में लड़ाया जा रहा है, इसे कांग्रेस दूर करेगी।
न्याय यात्रा के दौरान दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी की ओर से मोहब्बत की दुकान का उल्लेख किये जाने के सवाल पर कहा आज देश में जो पार्टी सत्ता में है, वो देश को बांट रही है, लेकिन हमारा यह फर्ज है कि हम इस तरह की विघटनकारी चेहरों को बेनकाब किया जाए। देवेन्द्र यादव ने मंगोलपुरी सुल्तानपुरी की रिसेंटल कॉलोनी से गुजरते वक्त कहा, इस क्षेत्र के रहवासी कई परेशानियों को झेल रहे हैं। इनके मकानों का मालिकाना हक इन्हें नहीं मिला है। यह काम बहत पहले हो जाना चाहिए था, पूर्व की कांग्रेस नीत शीला दीक्षित सरकार ने इस दिशा में काम की प्रक्रिया को शुरु किया थे। लेकिन पिछले 11 साल में यह काम नहीं हो सका। जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर हम क्षेत्र के लोगोंं की समस्याओं का निदान करेंगे।
न्याय यात्रा के दौरान जगह जगह दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव का स्वागत और सम्मान किया गया। कुछ इसी तरह की तस्वीरें दिल्ली के नरेला विधानसभा क्षेत्र में भी नजर आईं। यहां दिल्ली न्याय यात्रा के यात्री प्रमोद नरवाल, अमित भाई, रोहित पंचाल, विकास सोकेन्द्र, हरियाणा से पहुंचे सुनील ने देवेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान क्षेत्र में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव को चांदी का मुकुट भी पहनाया गया। इस दौरान न्याय योद्धा के नारे भी लगाए गए।
दिल्ली के बादली विधानसभा क्षेत्र में देवेन्द्र यादव का स्वागत करने के लिए निगम का चुनाव लड़ चुकीं सीमा यादव अंजल अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचीं। वहीं निगम पार्षद नीतू यादव ने भी स्वागत किया।
दिल्ली न्याय यात्रा के दौरान मौजूद लोगों और कांग्रेस पदाधिकारियों ने दिल्ली की आम आदमी पार्टी की जन विरोधी नीतियों को जनता के सामने रखा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा बादली विधानसभा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी विधायक पर जोरदार हमला बोला और कहा विधायक ने जनता से झूठे वादे किये थे। काम के नाम पर झूठी बातें कही गई, झूठे वादे किये गये। अब बादली गांव की जनता इन समस्याओं का समाधान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है।
दिल्ली न्याय यात्रा में शामिल आमजन ने कहा दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों की समस्याओंं को दूर नहीं किया। न किसी का राशन कार्ड बना न किसी को पेंशन मिली। बारिश के दौरान दिल्ली की गलियों में पानी भर जाता है। लोग दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार से त्रस्त है। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर किस तरह से समस्याओं को दूर किया जाएगा, के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा दिल्ली में पूर्व में शीला दीक्षित की सरकार के समय दिल्ली के रहवासियों को कई सुविधाएं प्रदान की। विकास की योजनाओं को लागू किया, कांग्रेस जो कहती है वो पूरा करती है। इस लिए लोग चाहते हैं कि 2025 में भी कांग्रेस की ही सरकार बनें। सुल्तानपुर क्षेत्र में यात्रा के पहुंचने पर लोगों ने क्षेत्र में अपराध और जल संकट का उल्लेख किया। लोगों का कहना है अब तक दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 11 साल में दिल्ली की जनता को फ्री की रेबड़ी बांटी है। विकास का कोई काम नहीं किया। अपराध का बढ़ावा आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिया।
दिल्ली कांग्रेस ने इस यात्रा को लेकर ट्वीट किया और कहा दिल्लीवासियों से मिल रहे प्यार और विश्वास के साथ मिल रहे जनसमर्थन से ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ जारी है। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी सभी दिल्लीवासियों के हक और उनके अधिकार की आवाज उठा रहे हैं। इस क्रम में यात्रा में पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजा बरार भी शामिल हुए। दिल्ली कांग्रेस का कहना है हमने साथ मिलकर दिल्लीवासियों को उनका अधिकारी और न्याय दिलाने की ठानी है। हम दिल्ली को न्याय दिलाकर रहेंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की ओर से पार्टी प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में शुक्रवार 8 नवंबर से दिल्ली न्याया यात्रा का आगाज किया गया था। यात्रा के दौरान देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बदलाव होकर रहेगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी से विधानसभा के चुनाव की तैयारियों में पूरे दमखम के साथ जुटने का आह्वान भी किया। कांग्रेस का कहना है भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को फायदा मिला था। पार्टी की हमारी सीटें बढ़ीं थी। अब उसी तर्ज पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की न्याय यात्रा का दिल्ली में भी फायदा मिलेगा और इस बार दिल्ली में बदलाव होकर रहेगा।
(प्रकाश कुमार पांडेय)





