Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव से पहले कंगाल हुई कांग्रेस..! खरगे क्यों बोले नहीं है कांग्रेस के पास पैसा !

DigitalDesk by DigitalDesk
March 15, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Congress National President Mallikarjun Kharge Congress Bank Account Income Tax Department
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की कंगाली का रोना रोते हुए कहा इस समय कांग्रेस पैसे की कमी से जूझ रही है। कांग्रेस ने जिन बैंक खातों में डोनेशन से मिला पैसा जमा किया था। बीजेपी की केन्द्र सरकार ने उन खातों को ही फ्रीज कर दिया है। यह कांग्रेस का पैसा था जो आम लोगों ने चंदे के रूप में दिया था। अब कांग्रेस के पास खर्च करने के लिए पैसे नहीं हैं।

कांग्रेस के बैंक अकाउंट पर आयकर विभाग की कार्रवाई

  • दिल्ली हाईकोर्ट ने खरिज की कांग्रेस की याचिका
  • आईटी की कार्रवाई पर रोक की याचिका की खारिज
  • खारिज की 210 करोड़ के जुर्माने पर रोक की याचिका
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले—कैसे लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • कांग्रेस के पास खर्च करने के लिए नहीं है अब पैसा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से कांग्रेस पार्टी के चार बैंक अकाउंट बंद किए गए हैं। इसमें यूथ कांग्रेस के साथ महिला कांग्रेस और दिल्ली कांग्रेस ही नहीं एआईसीसी के भी बैंक अकाउंट शामिल हैं। जिन्हें बंद कर दिया गया है। उन्होंने केन्द्र की मोदी सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा अगर इस तरह अकाउंट बंद किए जाएं तो क्या ये निष्पक्ष चुनाव होगा?

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

आयकर विभाग ने कांग्रेस पर लगाया 210 करोड़ जुर्माना

दरअसल कांग्रेस को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 13 फरवरी को 105 करोड़ के बकाया टैक्स की वसूली के लिए नोटिस भेजा था। इसके बाद इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कांग्रेस पार्टी पर 210 करोड़ का जुमार्ना लगाया और बैंक खाते फ्रीज कर दिए थे। इनकम टैक्स की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेता और वकील विवेक तन्खा ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है लेकिन कोर्ट ने कांग्रेस के बैंक खातों पर आईटी एक्शन को रोकने की याचिका खारिज कर दी। इस मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा के साथ जस्टिस पुरुषेंद्र कुमार कौरव की बेंच ने सुनवाई की और कहा कि इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल की ओर से बैंक खातों को बंद करने को लेकर लिये गये फैसले को छेड़ने की कोई वजह दिखाई नहीं दे रही है।

कांग्रेस का फंड रोकना लोकतंत्र पर कुठाराघात-माकन

वहीं इनकम टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल के इस फैसले के बाद कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने भी केन्द्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया और कहा था कि बीजेपी सरकार ने जानबूझकर इसके लिए लोकसभा चुनाव का ही समय चुना है। इस तरह बैंक खातों को बंद करना और कांग्रेस के फंड को रोकना लोकतंत्र पर कुठाराघात है, क्योंकि यह आमचुनाव से ठीक पहले यह फैसला आया है। उन्होंने कहा ऐसी स्थिति में कोई निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कैसे कर सकता है। जब आयकर अधिकारियों ने कांग्रेस के बैंक खातों से 270 करोड़ रुपए का अमाउंट जब्त कर लिया है। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस कानूनी सेल हेड विवेक तन्खा ने अपीलेट ट्रिब्यूनल में दलील दी ओर कहा अगर रोक नहीं लगाई तो कांग्रेस वित्तीय संकट में होगी। उन्होंने कहा कि इस समय हमें एक सुरक्षा आदेश की जरूरत है। राजनीतिक पार्टियां और चुनाव आते-जाते रहेंगे, लेकिन राजस्व सरकार का एक विभाग है। भारत को भी कानून के अनुसार ही चलना होगा। उन्होंने सवाल करते हुए कहा चुनाव के मैदान में पैसों के साथ अगर केवल एक ही पार्टी होगी तो लोकतंत्र कैसे बचेगा? अगर रोक नहीं लगाई, तो आम चुनाव से पहले कांग्रेस वित्तीय संकट में होगी।

Post Views: 204
Tags: #AICC#Congress Bank Account#Congress National President Mallikarjun KhargeIncome Tax Department
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version