Thursday, June 12, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश ग्वालियर

सिंधिया के गढ़ में गरजेंगे राहुल,एमपी की 7 लोकसभा सीटों और 54 विधानसभा क्षेत्र करेंगे कवर

DigitalDesk by DigitalDesk
March 2, 2024
in ग्वालियर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रुख अब मध्य प्रदेश की ओर है। यह यात्रा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर से शुरू होगी। मध्य प्रदेश में ये यात्रा पांच दिन रहेगी।

  • सिंधिया के गढ़ ग्वालियर चंबल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा
  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा मप्र में करेगी प्रवेश
  • 6 मार्च को रतलाम से राजस्थान पहुंचेंगी यात्रा
  • UP के पदाधिकारी MP कांग्रेस को सौंपेंगे पार्टी का झंडा
  • मुरैना में रोड शो करेंगे राहुल गांधी
  • ग्वालियर में भी रोड शो करेंगे और आम सभा होगी
  • PCC चीफ जीतू पटवारी, कमलनाथ समेत दिग्गज होंगे शामिल

मुरैना से शुरू होकर ग्वालियर, शिवपुरी और गुना के बाद राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन होते हुए रतलाम के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की यात्रा 2 से 6 मार्च तक मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल ही नहीं मालवा संभाग को भी कवर करेगी। उनकी भारत जोड़ो यात्रा 7 लोकसभा को कवर करते हुए गुजरेगी। राहुल गांधी 6 मार्च तक मध्य प्रदेश में रहेंगे। इस दौरान 3 मार्च को ग्वालियर में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद करेंगे और इसी दिन ही वे शिवपुरी में आदिवासी समाज के साथ बातचीत करेंगे। इसके अगले दिन चार मार्च को राजगढ़ के ब्यावरा में खाट पर किसानों के साथ चर्चा करेंगे।

Related posts

Weather conditions across the country Severe heat alert

आज 12 जून को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…दिल्ली से लेकर राजस्थान तक लू का असर… जानें आपके शहर में गर्मी का हाल

June 12, 2025
breaking news today 11 june 2025

आज 12 जून का राशिफल:धनु राशि के लिए आज नौकरी और इस राशि के जातकों का अपना प्रेम पाने का है शुभअवसर….मिल सकता है उच्च पद… जानें क्या कहता है आज का राशिफल

June 12, 2025

उज्जैन में करेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

राहुल गांधी पांच मार्च को उज्जैन में बाबा महाकाल के मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। इसी दिन वे मध्यप्रदेश के पटवारी अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। राहुल गांधी मध्य प्रदेश में न्याय यात्रा के जरिए 7 लोकसभा और 54 विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश की जाएगी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी की इस यात्रा को काफी अहम बता रही है। कांग्रेस को उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव में इसका लाभ मिलेगा। हालांकि राजनीति के जानकारों का मानना है कि चुनाव नजदीक होने की वजह से राहुल गांधी का यात्रा में व्यस्त रहना कांग्रेस के लिए नुकसान का सौदा है। पार्टी ने यात्रा का समय गलत चुना है जहां एक ओर सत्ता पक्ष अपनी कड़ी रणनीति बनाने में जुटा है। वहीं कांग्रेस आलाकमान यात्रा में व्यस्त है। इससे कहीं न कहीं पार्टी को नुकसान हो सकता है।

कांग्रेस नेताओं ने ग्वालियर चंबल अंचल में डेरा डाला

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने ग्वालियर चंबल अंचल में डेरा डाल रखा है। पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई छोटे-बड़े नेता और पदाधिकारी इस यात्रा में शामिल हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी ने यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर कई कमेटियां भी बनाईं हैं। जिनका प्रभार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया गया है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा मप्र में पांच दिन में रहेगी। इस दौरान मध्य प्रदेश की सात लोकसभा सीट और नौ जिले के साथ 54 विधानसभा क्षेत्र को यात्रा कवर करेगी। लोकसभा चुनाव की दृष्टि से पार्टी सांसद राहुल गांधी की इस यात्रा को एमपी में कांग्रेस खासी महत्वपूर्ण मान रही है। राहुल गांधी यात्रा के जरिए मुरैना के बाद ग्वालियर और रतलाम होते हुए देवास, गुना इसके बाद राजगढ़ और अंत में उज्जैन सीटों को कवर करेंगे।

15 राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर से शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 15 राज्यों में 6 हजार 700 किलोमीटर का दूरी तय करने के बाद मुंबई में समाप्त होगी। इससे पहले यह भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों से होकर गुजर चुकी है।

Post Views: 121
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

slide 1 to 3 of 3
एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

एक साथ एक मंच पर दो दिग्गज क्या नया होने वाला है राजस्थान की सियासत में

मध्य प्रदेश
Bihar assembly elections and Lalu Yadav 78th birthday

बिहार विधानसभा चुनाव और लालू यादव का 78वां जन्मदिन… सामाजिक न्याय का उत्सव और ‘सेवा दिवस’ मना रही RJD

मुख्य समाचार
Before the BMC elections in Maharashtra the NCP which is divided into two factions can come back together

मुंबई BMC चुनाव से पहले एक हो सकता है ठाकरे परिवार….एनसीपी शरद गुट और अजीत गुट का भी हो सकता है विलय…!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 12, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version