Saturday, June 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव! राजेंद्र पाल गौतम को सौंपी कमान, दलित वोट बैंक पर नजर

DigitalDesk by DigitalDesk
June 27, 2026
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ
0
Rajendra Pal Gautam
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

Gold Silver Price Today: 27 जून को जारी हुए सोने-चांदी के नए भाव, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का रेट

Gold Silver Price Today: 27 जून को जारी हुए सोने-चांदी के नए भाव, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर का रेट

June 27, 2026
Venezuela ruin Earthquake

क्या भ्रष्टाचार बना वेनेजुएला की तबाही का सबसे बड़ा कारण? भूकंप ने खोली सिस्टम की पोल

June 27, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक फेरबदल करते हुए दलित चेहरे राजेंद्र पाल गौतम को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया है। वे अविनाश पांडे की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने हरियाणा में संजय दत्त और ओडिशा में लालजी देसाई को नया प्रभारी बनाया है। वहीं युवा नेता श्रीनिवास बीवी को कांग्रेस सेवा दल की कमान सौंपी गई है।

  • यूपी में कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
  • राजेंद्र पाल गौतम बने नए प्रभारी
  • दलित वोट बैंक साधने की रणनीति
  • हरियाणा-ओडिशा में भी बदले प्रभारी
  • सेवा दल की कमान श्रीनिवास बीवी को 

यूपी में दलित समीकरण पर बड़ा दांव

राजेंद्र पाल गौतम का कांग्रेस में शामिल हुए अभी दो वर्ष ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान पार्टी नेतृत्व का उन पर भरोसा लगातार बढ़ा है। पहले उन्हें अनुसूचित जाति विभाग का अध्यक्ष बनाया गया और अब उत्तर प्रदेश जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस दलित वोट बैंक में अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।

क्या है राहुल गांधी की रणनीति?

राजनीतिक जानकारों के अनुसार कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि उत्तर प्रदेश में बदलते दलित राजनीतिक समीकरणों के बीच पार्टी अपने लिए नई संभावनाएं तलाशना चाहती है। इसी वजह से राजेंद्र पाल गौतम को अहम जिम्मेदारी दी गई है। हाल के महीनों में उनके बहुजन राजनीति से जुड़े कई राजनीतिक संदेश भी चर्चा में रहे हैं।

सपा गठबंधन पर भी रहेगी नजर

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में है। ऐसे में नए प्रभारी के सामने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सीट बंटवारे और चुनावी तालमेल को बेहतर बनाने की भी बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में कांग्रेस अब अगड़ा-दलित सामाजिक समीकरण को मजबूत करने की कोशिश करेगी।

हरियाणा और ओडिशा में भी बदलाव

कांग्रेस ने संगठनात्मक बदलाव के तहत हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद को जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए संजय दत्त को नया प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा में अजय कुमार लल्लू की जगह लालजी देसाई को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी को कांग्रेस सेवा दल का राष्ट्रीय प्रमुख बनाया गया है।

2027 चुनाव की तैयारी तेज

कांग्रेस के इस फेरबदल को सिर्फ संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी सामाजिक समीकरणों को साधने, संगठन को मजबूत करने और विपक्षी दलों के बीच अपनी राजनीतिक जमीन वापस हासिल करने की रणनीति पर काम करती नजर आ रही है।उत्तर प्रदेश में राजेंद्र पाल गौतम की नियुक्ति कांग्रेस की नई राजनीतिक रणनीति का स्पष्ट संकेत मानी जा रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि क्या यह बदलाव कांग्रेस को दलित वोट बैंक में नई ताकत दिला पाएगा और क्या पार्टी 2027 के चुनाव से पहले अपनी खोई हुई राजनीतिक जमीन वापस हासिल कर सकेगी।  ( प्रकाश कुमार पाण्डेय)

Post Views: 71
Tags: #Rajendra Pal Gautam#Uttar Pradesh Congress In-charge #UP Elections #Major move by Congress #Uttar Pradesh Congress In-charge Rajendra Pal Gautam
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version