लोकसभा चुनाव के प्रचार में प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को लुभाने के लिए कई नए नए वादे और दावे करते हैं। एक प्रत्याशी ने जो वादा अपने चुनाव क्षेत्र की जनता से किया है वो सबसे अलग है। अभी तक आपने प्रेम प्रसंग में ही प्रेमी कभी चांद तो कभी तारे तोड़कर लाने की बात करते सुना होगा। लेकिन कांग्रेस के एक प्रत्याशी ने वादा किया है कि चुनाव जीतने के बाद वे चांद तक सोने की सीढ़ी बना देंगे। अब अगर वे चुनाव जीत गए तो क्या वाकई में वादा पूरा कर पाने की ताकत उनमें है। जिस पार्टी के बैंक खाते आयकर विभाग सीज कर चुका उसके एक प्रत्याशी का यह वादा लेकर क्षेत्र के मतदाताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
- कांग्रेस के इस उम्मीदवार ने किया वादा
- चांद तक सोने की सीढ़ी बनाने का किया वादा
- जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी हैं करण सिंह उचियारड़ा
- करण सिंह उचियारड़ा ने कसा बीजेपी पर तंज
- 2047 तक विकसित देश वाले वादे पर कसा तंज
- कहा- बीजेपी बना रही है जनता को मूर्ख
- कहा- आपको मूर्ख बनाकर ले जाएंगे आपका वोट
- मूर्ख बनाकर वोट लेंगे और देश को खतरे में डालेंगे
- ऐसा है तो उनकी स्कीम भी मतदाता को करना होगा विश्वास
- चांद तक सीढ़ी 30 साल में बनेगी,तब तब देना होगा मुझे वोट-प्रत्याशी
जी हां हम बात कर रहे हैं जोधपुर से कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा की। करण सिंह ने बीजपी पर जमकर तंज कसा और कहा कि अगर वो कहते हैं 2047 तक विकसित देश बनाएंगे। उचियारड़ा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पुराने वादे तो पूरे किए नहीं। अब वो नए वादे कर रही हैं। अगर इसी आधार पर मतदान होना है तो वे भी कहते हैं कि अगर चुनाव जीता तो चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा देंगे।
जोधपुर कांग्रेस प्रत्याशी का BJP पर तंज
दरअसल राजस्थान के जोधपुर से कांग्रेस ने करण सिंह उचियारडा को प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने बीजेपी के 2047 का देश बनाने वाले बयान पर करारा तंज कसा है और कहा कि मउनके पास भी एक अच्छी योजना है। वे यहां जोधपुर से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनवा देंगे। जिससे हिंदुओं को उनके भगवान और मुसलमानों को उनके अल्लाह मिल जाएंगे। कांग्रेस के उम्मीदवार करण सिंह उचियारड़ा कहते हैं बीजेपी ने साल 2014 और इसके पांच साल बाद 2019 में जो वादे किए थे वो आज भी अधरे हैं। अब 2024 में बीजेपी वाले कह रहे हैं कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाएंगे। बता दें जोधपुर से फिलहाल केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बीजेपी के सांसद हैं। गजेन्द्र सिंह ने पिछली बार 2019 में जोधपुर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव में परास्त किया था। इस बार कांग्रेस के टिकट पर करण सिंह उचियारड़ा मैदान में उतरे हैं।
2027 तक 100 साल के हो जाएंगे मोदी जी
उचियारड़ा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा साल 2047 में गजेन्द्र सिंह शेखावत की उम्र 80 साल हो जाएगी और मोदी जी की उम्र 100 साल हो जाएगी। उचियारड़ा ने कहा बीजेपी के गजेंद्र सिंह शेखावत ने यह सोच लिया है कि इन्हीं के आधार वोट मिलना है तो उनके पास एक बहुत अच्छी योजना है। यह योजना हिंदू भाई के लिए भी है और मुसलमान भाई के लिए भी है। वे यहां से जोधपुर से लेकर चांद तक सोने की सीढ़ी बनायेंगे। चांद पर जाकर ऐसा काम करेंगे कि आप सभी को भगवान श्रीराम मिलेंगे। मुसलमान भाईयों को अल्लाह मिल जाएंगे। सबको अपने भगवान मिल जाएंगे। इतना ही नहीं चांद से वापस आने के लिए भी वे सीढ़ी बनवाएंगे। आगे कहा लेकिन इसके लिए करीब 30 साल का वक्त लगेगा। ऐसे में तब तक उन्हें वोट देना होगा। 30 साल बाद जब वे 80 साल के हो जाएंगे और फिर जब वोट मांगने नहीं आएंगे। उन्होंने तंस कसते हुए कहा या तो आप विकास वाली मेरी स्कीम पर भरोसा कर लो या सोने की सीढ़ी पर स्कीम पर भरोसा कर लो।