Thursday, October 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बिहार में SIR अभियान पर घमासान: चुनाव आयोग के फैसले का विरोध, सड़क उतरे महागठबंधन के नेता…राहुल गांधी और तेजस्वी ने भरी हुंकार

DigitalDesk by DigitalDesk
July 9, 2025
in Uncategorized
0
Communist Party gathering in Bihar capital Patna to protest the decision of the Election Commission
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

बिहार में चुनाव आयोग के फैसले का विरोध, सड़क उतरे महागठबंधन के नेता…राहुल गांधी और तेजस्वी भरी हुंकार

चुनाव आयोग के फैसले का विरोध बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन का चक्काजाम आंदोलन पूरे उफान पर है। इनकम टैक्स गोलंबर

Related posts

Technology fails before the twin sisters from Rampur Find out what special solution the DM provided

रामपुर की जुड़वा बहनों के आगे फेल हुई टेक्नोलॉजी!…बायोमीट्रिक बना मुसीबत, विशेष तकनीकी समाधान से बने दोनों के आधार

October 29, 2026
Why do the headlights on these two wheelers always remain ON Find out the key reason behind the rule implemented in 2017

इन दुपहिया वाहनों की हेडलाइट हमेशा ON क्यों रहती है? जानिए 2017 में लागू हुए नियम की बड़ी वजह

October 29, 2026

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण अभियान वापस नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। रेलवे प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी को तैनात किया है।

डाकबंगला चौराहा और सचिवालय के आसपास भारी भीड़ जुटी हुई है। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव आज पटना में रैली और मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। पप्पू यादव भी अपने समर्थकों के साथ सचिवालय हॉल्ट पर ट्रेन रोक कर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन को राजधानी के प्रमुख मार्गों और रेलवे स्टेशनों पर भारी बल तैनात करना पड़ा है। ट्रैफिक पूरी तरह बाधित है और लोग वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने को मजबूर हैं। चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर प्रदर्शनकारियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बिहार चुनाव से पहले EC की ओर से चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन SIR अभियान का विरोध बढ़ गया है। इसके खिलाफ आज बुधवार 9 जुलाई के महागठबंधन की ओर से राज्यव्यापी चक्का जाम का ऐलान किया है। चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी और कांग्रेस के साथ अवाम दल, वीआईपी पार्टी ही नहीं पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी सहित महागठबंधन के सभी घटक दल शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी पटना पहुंचने वाले हैं। वहीं आरजेडी के तेजस्वी यादव के साथ मिलकर वे इनकम टैक्स गोलंबर से राज्य चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च करेंगे। जहानाबाद में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेल पटरी पर उतरकर ट्रेनों की आवाजाही बाधित कर दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक सुबह से ही पटना-गया रूट पर कई ट्रेनों को रोका गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने कहा कि उन्हें बिना सूचना के रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा।

प्रमुख घटनाक्रम

जहानाबाद-दरभंगा रेल मार्ग पर ट्रेनें रोकी गईं, कई रूट प्रभावित।
सड़क मार्गों पर जाम, NH-30, NH-31 सहित प्रमुख हाईवे पर प्रदर्शनकारियों की भीड़।

राजनीतिक दलों की भागीदारी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
कांग्रेस
वाम दल
वीआईपी पार्टी
जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव)

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना पहुंचने वाले हैं। तेजस्वी यादव के साथ मिलकर इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन कार्यालय तक मार्च करेंगे।

SIR अभियान को लेकर आरोप
महागठबंधन का आरोप है कि चुनाव आयोग मतदाता सूची से लाखों नाम हटाने का प्रयास कर रहा है।
यह अभियान एकतरफा और पक्षपातपूर्ण है। यह जनविरोधी और लोकतंत्र विरोधी कदम है। जिससे खास वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है।

विरोध प्रदर्शन का आम जनजीवन पर असर

कई जगहों पर दुकानें बंद, स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति प्रभावित
रेल और रोड ट्रैफिक बुरी तरह बाधित
पुलिस बलों की तैनाती बढ़ाई गई
राज्य के कई जिलों में धारा 144 लागू

जानें आखिर क्या है SIR अभियान?

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) चुनाव आयोग का एक विशेष अभियान है। जिसमें मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण किया जाता है — मृत, डुप्लीकेट और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं।

भोजपुर में आंदोलन उग्र हुआ

भोजपुर जिले के आरा स्टेशन पर कांग्रेस और वाम दलों के कार्यकर्ताओं ने मिलकर फरक्का एक्सप्रेस को रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में झंडे-बैनर लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।
रेल यातायात पर असर इतना अधिक रहा कि कई ट्रेनों का समय बदला गया और कुछ को आंशिक रूप से रद्द करना पड़ा। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। आंदोलन के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की झड़प की भी खबर है।

हर जिले में दिखा असर

राज्य के लगभग सभी जिलों में चक्काजाम और बंद का असर देखा जा रहा है। मुजफ्फरपुर, सहरसा, दरभंगा, समस्तीपुर, पूर्णिया, गया और मधुबनी में भी महागठबंधन कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए हैं। बसें और ऑटो सेवा बाधित है, स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति कम रही। जगह-जगह दुकानों के शटर बंद रहे और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने किसी भी संभावित हिंसा को रोकने के लिए फ्लैग मार्च किया।

विपक्षी दलों की एकजुटता

इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस, वाम दलों के साथ-साथ इमारत-ए-शरिया, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी भी शामिल हैं। सभी दलों ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से दलित, अल्पसंख्यक और गरीब तबके के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। तेजस्वी यादव ने इसे संविधान विरोधी अभियान बताया और कहा कि बिहार की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। बिहार में आज का चक्काजाम पूरी तरह सफल और व्यापक असर वाला दिखा। मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर उपजा यह विरोध अब राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनता जा रहा है। प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती शांति बनाए रखना और जनजीवन सामान्य करना है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)

LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

Karwa Chauth: ट्रेडिशन से फैशन तक करवाचौथ का सफर, अब पारंपरिक करवा की जगह ले रहे आकर्षक डिजाइनर करवा

धर्म
Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version