Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

पूरे उत्तर भारत में प्रचंड ठंड और कोहरे का सितम, पहाड़ी इलाकों से अधिक ठिठुरन दिल्ली में

शीतलहर का प्रकोप अभी रहेगा जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
December 28, 2022
in उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, मुख्य समाचार, राजस्थान, शहर और राज्य
0
नेपाल में बिल्कुल विरोधी पार्टियों के गठबंधन की सरकार बनी तो, लेकिन चलेगी कब तक?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में अब प्रचंड ठंड आ चुकी है। दिल्ली में ठंड पहाड़ी इलाकों से अधिक है। आईएमडी यानी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज यानी बुधवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।

  • दिल्ली में 3 डिग्री तक गिर गया पारा
  • नैनीताल और शिमला से भी ठंडी है दिल्ली
  • राजस्थान के चुरू में शून्य तक पहुंच सकता है तापमान
  • कोहरे और ठंड से पूरा उत्तर भारत हलकान
  • ट्रेन और हवाई सेवाओं पर असर

अगले 24 घंटे घने कोहरे के

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मौसम विभाग ने बुलेटिन में बताया है कि निचले क्षोभमंडल स्तरों में उच्च नमी के कारण अगले 24 घंटों के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों सहित राजस्थान के उत्तरी इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा रहेगा। नए साल की पूर्व संध्या पर भी उत्तर भारत में प्रचंड ठंड रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा।  बिहार में पछिया हवा बहने की वजह से ठिठुरन बढ़ गई है।

दिल्ली में जहां मंगलवार को 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिरा, राजस्थान के चुरू में 0.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई। कम दृश्यता के कारण सड़क व रेल यातायात प्रभावित हुआ।

बर्फबारी के आसार
दिल्ली उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति संभव है। दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों के साथ-साथ पूर्वोत्तर भारत में बारिश थमने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है।

जानिए, शीतलहर और कोहरे को
आईएमडी कहता है- दृश्यता शून्य से 50 मीटर के बीच रहने पर ‘बेहद घना कोहरा’ कहेंगे। वहीं, 51 मीटर से 200 मीटर के बीच ‘घना कोहरा’ मानेंगे और 501 से 1,000 मीटर के बीच रहने पर ‘हल्का कोहरा’ माना जाता है।

मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है। शीतलहर की घोषणा तब भी की जाती है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम हो और सामान्य से 4.5 डिग्री कम हो। न्यूनतम तापमान के दो डिग्री सेल्सियस रहने पर ‘भीषण’ शीतलहर की घोषणा की जाती है।

Post Views: 262
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version