चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) का नया कार्यक्रम "टीवी नाटक कंसर्ट"
5 सितंबर को लांच होगा। पहले कार्यक्रम की शूटिंग शिनच्यांग उइगुर
स्वायत्त प्रदेश में की जाएगी।
कार्यक्रम में सीएमजी द्वारा तैयार टीवी श्रृंखलाओं पर निर्भर रहते हुए
संगीत के माध्यम से टीवी नाटक में दिखाई गई कहानियां नई तरह से
सुनाई जाएंगी।
शिनच्यांग पर केंद्रित पहला शहरी रोमांस ड्रामा होने के रूप में "रेड
पोमेग्रेनेट रेस्टोरेंट" जीवंत जीवन और दिल को छूने वाली कहानियों से
दर्शकों में लोकप्रिय है। कार्यक्रम "टीवी नाटक कंसर्ट" के पहले एपिसोड में
दर्शक रेड पोमेग्रेनेट रेस्टोरेंट जाकर गीतों से ड्रामा में दिल को छूने वाली
कहानियों का अनुभव करेंगे।
बताया जाता है कि कार्यक्रम "टीवी नाटक कंसर्ट" फिल्म, संगीत और
सांस्कृतिक पर्यटन के एकीकरण और नवाचार में सीएमजी की नई कोशिश
है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





