शांगहाई में सीएमजी राष्ट्रीय लघु एवं मध्यम-लंबाई नाटक सम्मेलन 18
अक्तूबर को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में समृद्ध विषयों और विविध
शैलियों वाले उच्च गुणवत्ता के लघु एवं मध्यम-लंबाई नाटकों का प्रदर्शन किया
गया। कई प्लेटफार्मों के संयुक्त प्रयासों से वास्तविक जीवन पर आधारित
उत्कृष्ट कृतियों की निरंतर प्रस्तुति सुनिश्चित की गई।
चाइना मीडिया ग्रुप यानी सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने इसमें
भाग लिया। इसी दौरान, सीएमजी राष्ट्रीय लघु एवं मध्यम-लंबाई वाले नाटकों
की उत्कृष्ट कृति सह-निर्माण परियोजना का शुभारंभ भी किया गया।
सीएमजी के शांगहाई मुख्यालय और शांगहाई की पुडोंग न्यू एरिया सरकार ने
एक रणनीतिक सहयोग समझौते पर सहमति जताई है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





