चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और चीन के च्यांगसू प्रांत की
नगरपालिका ने 20 अक्तूबर को नानचिंग शहर में ब्रांड सुदृढ़ीकरण चीन
परियोजना के रणनीतिक हस्ताक्षर और सहयोग गहराने पर मीडिया
कार्यक्रम आयोजित किया।
इस मौके पर च्यांगसू प्रांत के पार्टी सचिव शिन छांगशिंग ने कहा
कि सीएमजी विश्वसनीय दृष्टिकोण के माध्यम से च्यांगसू में हुए विकास
और परिवर्तन का दस्तावेजीकरण करता है और गर्म भावना से च्यांगसू
के लोगों की आकांक्षा सुनाता है। सिलसिलेवार कार्यक्रमों से च्यांगसू में
व्यापक सरकारी कर्मचारियों और निवासियों का उत्साह बढ़ाया गया।
शिन छांगशिंग ने कहा कि ब्रांड उच्च गुणवत्ता वाले विकास का अहम
प्रतीक ही नहीं, ध्यान देने का मुख्य क्षेत्र भी है। आशा है कि वर्तमान
रणनीतिक हस्ताक्षर के फायदे से दोनों पक्ष सहयोग की ज्यादा
उपलब्धियां हासिल करेंगे और चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण बढ़ाने में
नया योगदान करेंगे।
वहीं, सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने कहा कि हाल के
वर्षों में च्यांगसू प्रांत नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के विकास का
केंद्र बनाने में प्रयास कर रहा है। दुनिया में सबसे बड़ा और सबसे व्यापक
मीडिया संस्थान होने के नाते सीएमजी की ब्रांड सुदृढ़ीकरण चीन
परियोजना से बड़ी संख्या में चीनी ब्रांडों को विकास बढ़ाने और वैश्विक
प्रभाव मजबूत करने में सहायता मिली।
शन हाईश्योंग ने कहा कि सीएमजी महासचिव शी चिनफिंग की
अहम भावना का कार्यान्वयन कर मुख्यधारा मीडिया का व्यवस्थित
रूपांतरण तेजी से बढ़ा रहा है। सीएमजी का नेतृत्व, संचार और प्रभाव
लगातार उन्नत हो रहा है। सीएमजी नवाचार माध्यम से च्यांगसू के ब्रांडों
को प्रचार में सहायता देगा
उधर, सीएमजी ने 20 अक्तूबर को चीन के च्यांगसू प्रांत के
नानचिंग शहर में पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल की प्रदर्शनी
का आयोजन किया।
प्रदर्शनी में नानचिंग में बुद्धिमान रोबोट के दस अनुप्रयोग परिदृश्य
लांच किए गए, जो स्मार्ट विनिर्माण पूर्ण-श्रृंखला अनुप्रयोग, विशेष क्षेत्रों
में सुरक्षा संचालन व रखरखाव, सांस्कृतिक व पर्यटन स्थलों में बुद्धिमान
सेवा और उद्योग-शिक्षा एकीकृत शिक्षा आदि क्षेत्र शामिल हैं।
इस मौके पर कई उपलब्धियां लांच की गईं। नानचिंग के च्यांगनिंग
जिले में बुद्धिमान औद्योगिक रोबोट उद्योग क्लस्टर और च्यांगसू प्रांत
का एम्बॉडीड एआई रोबोट क्षेत्र के लिए उद्योग-शिक्षा एकीकरण समुदाय
का अनावरण किया गया। नानचिंग में रोबोट की 30 सहयोग
परियोजनाएं एक साथ संपन्न की गईं। कुल अनुबंध मूल्य 5.2 अरब
युआन तक पहुंच गया। 50 से अधिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार
कंपनियों के 100 से ज्यादा बुद्धिमान रोबोट प्रदर्शनी में दिखाए गए।
बताया जाता है कि पहली बुद्धिमान रोबोट अनुप्रयोग कौशल की
प्रदर्शनी क्रमशः पेइचिंग और हांगचो में सफलता से आयोजित की गई
थी। यह सीएमजी का “एआई+” पहल को गहराई से लागू करने में
नवाचारी कदम है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)