चीन के छंगदू में CMG फिल्म संस्कृति कार्निवल का आयोजन, तीन जिलों में ओपन-एयर मूवी स्क्रीनिंग और फिल्म बाजार ने खींचा लोगों का ध्यान

सीएमजी के फिल्म संस्कृति कार्निवल के तहत जमीनी स्तर के समुदायों में सार्वजनिक स्क्रीनिंग
हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) फिल्म संस्कृति कार्निवल चीन के सछ्वान प्रांत के
छंगदू शहर में आयोजित हो रहा है। मुख्य आयोजन स्थल पर होने वाली गतिविधियों के अलावा,
छंगदू के पिडू जिले, हाई-टेक जोन और छेंगहुआ जिले में स्थित तीन शाखा स्थलों पर भी अपनी-
अपनी अनूठी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। और कई स्थानीय लोग और पर्यटक वहां
तस्वीरें लेने गए हैं।

छंगदू शहर के छेंगहुआ जिले में एक औद्योगिक विरासत सांस्कृतिक और रचनात्मक पार्क में
आयोजित एक ओपन-एयर मूवी पार्टी ने कई वयस्कों और बच्चों को आकर्षित किया। जानकारी के
अनुसार, फिल्म संस्कृति कार्निवल – जमीनी स्तर के समुदायों में सार्वजनिक स्क्रीनिंग कार्यक्रम
24 नवंबर तक इस पार्क में जारी रहेगा, जिसमें आगंतुकों के लिए एक आकर्षक सिनेमाई वातावरण
बनाने के लिए प्रतिदिन तीन क्लासिक फिल्मों का प्रदर्शन किया जाता है। इसी बीच, छंगदू के
विश्वविद्यालयों और समुदायों में भी फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाती है, जिससे लोगों को
अपने घर के दरवाजे पर ही फिल्में देखने का मौका मिल सकता है।

उधर पिडू जिले में एक फिल्म संस्कृति बाजार का बड़े धूमधाम से उद्घाटन हुआ, जिसमें चीन भर से
115 प्रदर्शक एक साथ आए। दर्शक फिल्मों में दिखाए गए कई तरह के व्यंजनों का आनंद ले सकते
हैं और पहनने योग्य उपकरणों के माध्यम से फिल्म के दृश्यों का अनुभव भी कर सकते हैं। हाई-टेक
जोन में आयोजित एनीमेशन फिल्म उद्योग के संवर्धन और प्रोत्साहन सम्मेलन ने उद्योग जगत के
पेशेवरों को विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच प्रदान किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

Exit mobile version