चीन और सिंगापुर के बीच 29 अहम समझौतों पर बनी सहमति, AI, डिजिटल व्यापार और हरित उद्योगों में बढ़ेगा सहयोग

23 नवंबर को चीन के उप प्रधानमंत्री तिंग श्वेश्यांग ने सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग से
मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग पर चीन-सिंगापुर संयुक्त समिति की
22वीं बैठक, सूचो औद्योगिक पार्क की संयुक्त संचालन परिषद की 27वीं बैठक, थ्येनचिन इको-
सिटी की 18वीं बैठक और चीन-सिंगापुर (छोंगछिंग) रणनीतिक अंतर्संबंध प्रदर्शन परियोजना की
10वीं बैठक की संयुक्त अध्यक्षता की।

इस मौके पर तिंग श्वेश्यांग ने कहा कि चीन सिंगापुर के साथ मिलकर दोनों देशों के नेताओं के बीच
बनी महत्वपूर्ण सहमतियों को पूरी गंभीरता से लागू करना चाहता है। दोनों देशों को चीन की 15वीं
पंचवर्षीय योजना (2026-2030) और सिंगापुर की राष्ट्रीय विकास प्राथमिकताओं के बीच समन्वय
को मजबूत करना चाहिए, पारंपरिक क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने के साथ-साथ तकनीकी
नवाचार, डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और हरित उद्योगों जैसे नए क्षेत्रों में भी
साझेदारी बढ़ानी चाहिए।

वहीं, सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री गान किम योंग ने कहा कि सिंगापुर चीन के साथ मिलकर इस
सहयोग तंत्र का बेहतर इस्तेमाल करना चाहता है। इसके तहत अंतर-सरकारी परियोजनाओं को आगे
बढ़ाने के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेवा क्षेत्र और कनेक्टिविटी समेत अन्य
क्षेत्रों में सहयोग मजबूत किया जाएगा। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापक, उच्च गुणवत्ता
वाली और भविष्योन्मुखी साझेदारी को और मजबूत करना है।

इन बैठकों में सूचो औद्योगिक पार्क, थ्येनचिन इको-सिटी, चीन-सिंगापुर (छोंगछिंग) रणनीतिक
अंतर्संबंध प्रदर्शन परियोजना और क्वांगचो नॉलेज सिटी में सहयोग की प्रगति का सारांश प्रस्तुत
किया गया। इसमें बेल्ट एंड रोड पहल के तहत सहयोग, आर्थिक एवं व्यापारिक विकास, सतत
विकास, नवाचार, वित्त, सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सांस्कृतिक आदान-प्रदान तथा राष्ट्रीय स्तर की
द्विपक्षीय सहयोग परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। साथ ही, उभरते क्षेत्रों, वित्तीय सहयोग और
स्वास्थ्य सेवाओं समेत विभिन्न क्षेत्रों में 29 महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर सहमति बनी। इनमें
डिजिटल व्यापार और सेवा व्यापार में सहयोग को और गहरा करने से संबंधित एक समझौता ज्ञापन
भी शामिल है। उधर, 22 नवंबर को तिंग श्वेश्यांग ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से भी मुलाकात की और

उन्हें चीन की सफल यात्रा करने और एपेक नेताओं के अनौपचारिक सम्मेलन में भाग लेने पर बधाई
दी। लॉरेंस वोंग ने तिंग श्वेश्यांग की सिंगापुर यात्रा करने और तंत्र की बैठकों की अध्यक्षता करने का
स्वागत किया और कहा कि अगले साल सिंगापुर आसियान के अध्यक्ष देश की जिम्मेदारी संभालेगा।
सिंगापुर इसका फायदा उठाकर सक्रियता से आसियान और चीन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग
बढ़ाना चाहता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version