Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

अखिलेश पर सीएम योगी का तंज….“जिनकी सोच सिर्फ परिवार तक सीमित हो, वे युवाओं के सपनों को क्या समझेंगे?” 

DigitalDesk by DigitalDesk
July 30, 2025
in Uncategorized
0
Delta Ranking 2024-25 Top development blocks of UP will get a prize of so many crores of rupees CM Yogi will give this award
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

खिलेश पर सीएम योगी का तंज….“जिनकी सोच सिर्फ परिवार तक सीमित हो, वे युवाओं के सपनों को क्या समझेंगे?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित युथ कॉन्क्लेव 2025 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं और एमएसएमई क्षेत्र को लेकर सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया और साथ ही विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी पर तीखा प्रहार किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिनकी सोच केवल अपने परिवार और वंशवाद तक सीमित रही, उनसे प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को समझने की उम्मीद नहीं की जा सकती।

Related posts

Braking news today

शी जिनपिंग का उत्तर कोरिया दौरा…कर्नाटक सरकार में इस्तीफा…भिवाड़ी में फैक्ट्रियों में आग

June 5, 2026
Lalit Modi claims

16 साल बाद ललित मोदी का दावा: कोच्चि आईपीएल विवाद में सोनिया और शशि थरुर को लेकर कही से बात

June 4, 2026

 

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर करारा वार

अतीत की विफलताओं से सीखा, भविष्य पर फोकस

प्रदेश युथ कॉन्क्लेव 2025 का आयोजन

 CM योगी आदित्यनाथ का युथ कॉन्क्लेव में संबोधन

 MSME, ODOP और आत्मनिर्भर युवाओं के भविष्य पर फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा, “2017 के पहले यूपी में एमएसएमई सेक्टर की भरमार तो थी, पर युवाओं को इसकी जानकारी और अवसर नहीं मिलते थे। पिछली सरकारों ने न तो योजनाओं का प्रचार किया, न ही ईमानदारी से उन्हें लागू किया। उनके शासन में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और अराजकता हावी थी, जिससे हजारों उद्यम बंद हो गए।”

2051 करोड़ की मदद, 68 हजार युवाओं को लाभ

मुख्यमंत्री योगी ने बताया कि उनकी सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को सशक्त बनाने के लिए 2051 करोड़ रुपये की मार्जिन मनी योजना के तहत 68,000 से अधिक युवाओं को प्रत्यक्ष रूप से लाभ पहुंचाया है। यह राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

ओडीओपी से वैश्विक पहचान, रोजगार में क्रांति

योगी आदित्यनाथ ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) योजना को विशेष रूप से सफल बताया। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का निर्यात 86,000 करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। “पहले त्योहारों पर चीनी सामान बाजार में छाए रहते थे। आज यूपी के हर जिले के परंपरागत उत्पाद ग्लोबल मार्केट में नाम कमा रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा। उन्होंने बताया कि एमएसएमई सेक्टर के तहत यूपी में 1.5 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है, वहीं कृषि के साथ-साथ इस सेक्टर ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दी है।

युवाओं को बनाना है नौकरी देने वाला

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार युवाओं को केवल नौकरी लेने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना चाहती है। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, परंपरागत हस्तशिल्प और कारीगर उद्योगों को प्रोत्साहन जैसे कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

अतीत की विफलताओं से सीखा, भविष्य पर फोकस

CM योगी ने अतीत की विफलताओं को याद करते हुए कहा कि “कभी यूपी में महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था, सड़कों पर गुंडागर्दी होती थी, व्यापारियों को डर के साए में काम करना पड़ता था। आज वही राज्य निवेश, रोजगार और शांति का मॉडल बन गया है। उन्होंने कहा कि यह बदलाव केवल शासन की इच्छा शक्ति से संभव हुआ है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत योजना का भी अहम योगदान है।

विशेषज्ञों और बैंकर्स से युवाओं को मार्गदर्शन

सीएम ने बताया कि राज्य सरकार ने क्षेत्रीय विशेषज्ञों और बैंकों के साथ मिलकर युवाओं के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की योजना तैयार की है, ताकि वे सही दिशा में आगे बढ़ सकें। योगी ने कहा, “हमें ऐसी सोच चाहिए जो समाज के लिए कुछ करने की भावना रखे, न कि सिर्फ परिवारवाद या व्यक्तिगत स्वार्थ से प्रेरित हो।

सीएम योगी का यह भाषण न सिर्फ विपक्ष पर राजनीतिक हमला था, बल्कि यूपी के विकास मॉडल की दिशा और दूरदृष्टि का भी स्पष्ट संदेश था। उन्होंने साफ कर दिया कि आने वाले वर्षों में युवाओं की भागीदारी और उद्यमिता ही उत्तर प्रदेश की असली शक्ति होगी। प्रकाश कुमार पाण्डेय

Post Views: 174
Tags: #up cm yogi adhinathakhilesh yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version