Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

UP में राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ मनाई जा रही अंबेडकर जयंती…CM योगी ने यहां अर्पित किये बाबा साहब को श्रद्धासुमन

DigitalDesk by DigitalDesk
April 14, 2025
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, संपादक की पसंद
0
CM Yogi paid tribute to Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का फैसला किया है। राज्य की योगी सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक आज सोमवार 14 अप्रैल को अंबेडकर की जयंती राज्य में पूरे राजकीय सम्मान और गरिमा के साथ मना रही है। इतना ही नहीं यूपी में योगी आदित्‍यनाथ सरकार ने आज 14 अप्रैल को डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया है।

  • भारत रत्न डॉ.अंबेडकर की 134वीं जयंती
  • यूपी में योगी सरकार मना रही अंबेडकर जयंती
  • सीएम योगी ने लखनऊ में दी बाबा साहेब को पुष्पांजलि
  • बाबासाहेब के प्रति सम्मान की पहल
  • बाबा साहेब के योगदान का स्मरण करने का प्रयास
  • अंबेडकर जयंती पर आज यूपी में भी सार्वजनिक अवकाश
  • पहले से ही घोषित कर दिया था सार्वजनिक अवकाश घोषित
  • योगी सरकार की कोशिश,सब मिलकर मनाए अंबेडकर जयंती

प्रदेश भर में भव्य समारोह, विचार गोष्ठियां और श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इन आयोजनों को भव्य बनाने के लिए दिशा-निर्देश पहले ही जारी कर दिए गये हैं। जिसमें जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों और आमज की सहभागिता सुनिश्चित होगी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठियां

इसी कड़ी में आज 14 अप्रैल को सभी जिलों में सरकारी अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये जा रहे हैं। उनके जीवन, विचारों और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इन आयोजनों में बुद्धिजीवियों के साथ विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी भी नजर आ रही है। राज्य के मुख्य सचिव की ओर से सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वे स्वयं भी इन आयोजनों में शामिल हों और यह सुनिश्चित करें कि कार्यक्रम गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हों।

यह पहल बाबासाहेब डॉ.अंबेडकर के प्रति सम्मान और उनके योगदान का स्मरण करने का एक प्रयास है। बता दें कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज सोमवार 14 अप्रैल को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। राज्य की योगी सरकार की कोशिश है कि बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर आज होने वाले आयोजन उनके समता, न्याय और समरसता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का भी माध्यम बनें।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 353
Tags: #tribute to Baba Saheb Dr. Bhimrao Ambedkarcm yogi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version