Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

दिवाली को यूनेस्को से मिली मान्यता पर बोले सीएम योगी आदियनाथ… यूपी और सनातन संस्कृति के लिए गौरव का क्षण

DigitalDesk by DigitalDesk
December 17, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
CM Yogi Adityanath spoke on the recognition of Diwali by UNESCO
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

दिवाली को यूनेस्को से मिली मान्यता पर बोले सीएम योगी आदियनाथ… यूपी और सनातन संस्कृति के लिए गौरव का क्षण

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत (Intangible Cultural Heritage of Humanity) की सूची में शामिल किए जाने को प्रदेश और पूरी दुनिया में फैली सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मान्यता केवल रोशनी के पर्व दिवाली का सम्मान नहीं है, बल्कि भारतीय सभ्यता में रची-बसी गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का वैश्विक स्वीकार है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है दिवाली

सीएम योगी ने कहा कि दिवाली दुनिया के सबसे दिव्य और पवित्र त्योहारों में से एक है, जो अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि दिवाली की परंपरा का मूल अयोध्या से जुड़ा है, जहां भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के वनवास से लौटने पर पूरी नगरी दीपों से जगमगा उठी थी। इसी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से प्रेरित होकर उत्तर प्रदेश सरकार वर्ष 2017 से अयोध्या में भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन कर रही है, जो अब एक वैश्विक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुका है।

काशी से मथुरा और नैमिषारण्य तक सांस्कृतिक पुनर्जागरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में केवल दीपोत्सव ही नहीं, बल्कि एक व्यापक सांस्कृतिक पुनर्जागरण देखने को मिला है।
उन्होंने 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण को इस सांस्कृतिक पुनरुत्थान की ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

सीएम योगी ने कहा कि काशी, मथुरा, नैमिषारण्य और संभल के कल्कि धाम तक, प्रदेश में आस्था, विकास और विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का समग्र विकास
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर, श्रृंगवेरपुर धाम, ललापुर स्थित वाल्मीकि आश्रम, निषादराज की पावन भूमि और बौद्ध तीर्थस्थल कुशीनगर के व्यापक विकास का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ये सभी पहल यह साबित करती हैं कि संस्कृति और विरासत के प्रति समर्पण से बड़े और सकारात्मक परिवर्तन संभव हैं।

महाकुंभ और कांवड़ यात्रा बनी सुशासन की मिसाल

सीएम योगी ने कहा कि महाकुंभ का सफल आयोजन और कांवड़ यात्रा का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि अब प्रयागराज में माघ मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जहां एक बार फिर आस्था, समानता और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा।

यूनेस्को की मान्यता अंत नहीं, नई शुरुआत

प्रदेशवासियों से अपील करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली को मिली यूनेस्को की मान्यता कोई अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है।
उन्होंने कहा कि यह मान्यता उत्तर प्रदेश की उस केंद्रीय भूमिका को दोहराती है, जिसमें प्रदेश भारत की शाश्वत सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने, संजोने और दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का कार्य कर रहा है।

Post Views: 413
Tags: CM Yogi Adityanathrecognition of Diwali by UNESCO
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version