Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

CM one to one with MLA:बीजेपी विधायकों से बोले सीएम शिवराज कमियां दूर करो, वरना नहीं मिलेगा चुनाव में टिकट

DigitalDesk by DigitalDesk
December 24, 2022
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
CM one to one with MLA:बीजेपी विधायकों से बोले सीएम शिवराज कमियां दूर करो, वरना नहीं मिलेगा चुनाव में टिकट

CM Shivraj one to one with MLA told the MLAs to remove the shortcomings or else they will not get ticket in the election

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

CM one to one with MLA:मध्य प्रदेश में साल 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारुढ़ बीजेपी ने तैयारी तेज कर दी है। बीजेपी ने प्रदेश में 50 से ज्यादा विधायकों के टिकट कट सकते हैं। पार्टी और सीएम की ओर से कराए गए सर्वे में कई विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। चर्चा है कि विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज कैबिनेट में फेरबदल भी हो सकता है। जिसमें कई मंत्रियों का पत्ता कट सकता है। बता दें मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए करीब एक साल का समय अभी भी शेष है। इसके बाद सत्ता वापसी के लिए बीजेपी ने अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी है। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी विधायकों से वन टू वन चर्चा की और बताया कहां पार्टी ओर विधायक कमजोर हैं।

  • सीएम शिवराज ने की चुनावी तैयारी
  • बीजेपी विधायकों से की वन टू वन
  • विधायकों के सामने रखी सर्वे रिपोर्ट
  • खतरे में 50 से अधिक विधायकों के टिकट
  • कैबिनेट में भी कर सकते हैं सीएम बदलाव
  • कुछ मंत्रियों का कट सकता है पत्ता

विधायकों को दिया छह माह का वक्त

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपने विधायकों की सीट को टटोलना शुरू कर दिया है। बता दें शीतकालीन सत्र के समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक बुलाई और उसके बाद से ही विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा की। पहले दिन उन्होंने जबलपुर, नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के विधायकों से बात करते हुए विधानसभा क्षेत्र की सच्चाई से उन्हें रुबरु कराया। सीएम ने हर विधायक के लिए कम से कम 10 मिनट का समय रखा था। शुक्रवार का दिन भी उन्होंने आरक्षित रखा और इस दिन मालवा निमाड़ यानी उज्जैन और इंदौर संभाग के विधायकों से चर्चा की। सीएम ने जो सर्वे पार्टी विधायकों का कराया है उसके आधार पर वे रिपोर्ट उनके सामने रख रहे हैं। विधायकों को छह माह का वक्त दिया जा रहा है। जिसस विधानसभा क्षेत्र में जो भी गांव और कस्बों में लोग पार्टी के खिलाफ जा रहे हैं। वहां स्थिति सुधारी जाए। इसके बाद भी विरोध कम नहीं हुआ तो टिकट कटना तय है। बता दें बीजेपी के 50 से अधिक मौजूदा विधायकों की स्थिति वर्तमान में निगेटिव है। इनके टिकट कटना लगभग तय हैं।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

कुछ माह बाद फिर करेंगे सीएम विधायकों से बात

मुख्यमंत्री ने वन-टू-वन के दौरान विधायकों को यह भी स्पष्ट कर दिया कि कुछ माह बाद फिर बात होगी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने कैबिनेट के सदस्यों से भी सर्वे पर जल्द बात कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने जबलपुर, बालाघाट, नरसिंहपुर, बैतूल, होशंगाबाद, रायसेन, विदिशा और सीहोर के विधायकों से बात की। इनमें प्रमुख रूप से अजय विश्नोई, अशोक रोहाणी, नंदनी मरावी, देव सिंह सैय्याम, राकेश पाल, रामकिशोर कांवरे आदि शामिल हैं।

विकास यात्रा की तैयारी करने के निर्देश

वहीं विधायक दल की बैठक में भी सीएम ने पार्टी विधायकों को 1 फरवरी से विकास यात्रा की तैयारी करने के निर्देश दिए। बता दें अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के साथ इसकी तैयारी होगी। जनवरी में शासन के जितने भी काम, कार्यक्रम और हितग्राही मूलक आयोजन हैं। उसमें विधायक शामिल होंगे। सीएम ने कहा कि विकास यात्रा के बाद वह फोल्डर देखा जाएगा। जिसमें विधायक की तमाम गतिविधियां होंगी।

विधायकों काे दिए टिप्स

सीट का कौन सा एरिया नुकसान दे सकता है बताया। साथ ही सांसद और उनके समर्थकों साथ समन्वय बनाने और नाराज कार्यकर्ताओं को साधने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि कौन सा समाज उनके खिलाफ है। ओबीसी, ठाकुर, ब्राह्मण और आदिवासी को कहां-कहां जोड़ना है। किस सीट पर कांग्रेस की गुटबाजी का लाभ मिलेगा। किस जगह कौन सा निर्माण कार्य वोटों का लाभ देगा।

Post Views: 208
Tags: adjournment ticketsCM one to one with MLA 2023 assembly electionsruling BJPShivraj in cabinetwebsite report
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version