दिल्ली के लिए सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया पहला बजट…जानें बजट भाषण में क्या बोलीं सीएम रेखा
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी नवनिर्वाचित बीजेपी सरकार का पहला बजट पेश विधानसभा में पेश किया। सीएम ने अपनी सरकार के पहले बजट 2025-26 को ऐतिहासिक बताते हुए 1 लाख करोड़ रुपये के बजट की घोषणा की है। यह राष्ट्रीय राजधानी के इतिहास का अबतक का सबसे बड़ा बजट है।
1 लाख करोड़ का बजट
अब तक का सबसे बड़ा बजट
दीमक का काम कर रही थी पिछली सरकार
दिल्ली की अर्थव्यवस्था के लिए थी दीमक
आप के नेतृत्व वाली पिछली दिल्ली सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,10 सालदिल्ली विकास से रही दूर
दिल्ली हर पहलू में पिछड़ती चली गई
नई सरकार के लिए यह स्थिति चुनौती
घाटे में चल रहे जल बोर्ड, डीटीसी और कई अन्य सरकारी संस्थान
सीएम ने इस स्थिति को नई सरकार के लिए चुनौती बताया
बजट को लेकर 26 मार्च को सदन में होगी विस्तार से चर्चा
बजट पेश करते समय सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है। विधानसभा में बजट पेश करते समय सीएम रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली की जनता के लिए “यह एक ऐतिहासिक दिन है। क्योंकि यह कोई साधारण बजट नहीं है। दिल्ली और देश की जनता सब देख और सुन रही है कि ऐतिहासिक जनादेश के साथ दिल्ली की जनता की ओर से चुनी गई सरकार अपना पहला बजट कैसे पेश करेगी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिलली की पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा यह बजट पिछले साल की अपेक्षा 31.5 प्रतिशत अधिक है। दिल्ली में जहां साल दर साल बजट की राशि बढ़ने की बजाय घटती चली गई। जीडीपी की दर में कमी होती रही। प्रति व्यक्ति आय भी देश की तुलना में दिल्ली में कम गति में बढ़ी।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- वे दिल्ली की जनता को ये बताना चाहतीं हैं कि आज तक की सरकारों के राज में 2023 में करीब 78 हजार 800 करोड़ का बजट था। इसके बाद 24-25 का बजट घटकर सिर्फ 76 हजार करोड़ का बजट रह गया। यह दिल्ली में सबसे खराब हालत थी। इस बार विधानसभा में दिल्ली का एक लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है। यह ऐतिहासिक है।
सीएम ने कहा कि वे बजट पेश कर रहीं हैं। आज का बजट साधारण बजट नहीं है। दिल्ली की जनता और पूरा देश सदन के माध्यम से दिल्ली के बजट में किये गये प्रावधान को देख और सुन रहा है। दिल्ली की नई सरकार ऐतिहासिक तो जो जनादेश मिला है। दिल्ली की इस सरकार का पहला बजट कैसा होगा यह आज पूरा देश देख रहा है। यह बजट पिछले दस साल से बेहाल हुई दिल्ली को संभालने की दिशा में पहला कदम है।
केवल सरकारी खर्चों का विवरण नहीं ये बजट
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभाा में कहा, “यह बजट केवल सरकारी खर्च का विवरण मात्र नहीं है, बल्कि शहर के भाग्य परिवर्तन और इसे विकसित दिल्ली के रास्ते पर ले जाने वाला यह बजट है। इस बार का यह बजट दिल्ली को गौरवशाली इतिहास के साथ उज्ज्वल भविष्य का संगम बनाने पर केंद्रित है।
बजट खोलेगा दिल्ली के समग्र विकास का नई राह
दिल्ली की सीएम ने कहा दिल्ली को मिला 1 लाख करोड़ का यह ऐतिहासिक बजट न केवल दिल्ली के संपूर्ण विकास के लिए नई राह खोलेने वाला है बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा। इसके साथ ही यह बजट दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम भी देगा। सीएम ने कहा यह बजट संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सिद्धांतों पर आधारित है। डॉ.अंबेडकर, महात्मा गांधी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के साथ ही साथ पीएम नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के संकल्प को भी इस बजट में याद किया गया है।