Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

कांग्रेस पर बोला सीएम डॉ.मोहन यादव ने हमला..कहा कांग्रेस सब नकली गांधी हैं…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 12, 2026
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
CM Mohan Yadav attacked Congress said all Congress members are fake Gandhis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस पर बोला सीएम डॉ.मोहन यादव ने हमला..कहा कांग्रेस सब नकली गांधी हैं…!

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस में अब सब “नकली गांधी” हैं, जिन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का हमेशा दमन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का राजनीतिक दुरुपयोग किया और वोट के लालच में योजनाएं लाती रही। मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीबी-जी रामजी योजना को लेकर आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद भी मौजूद रहे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • कांग्रेस में सब नकली गांधी

  • गांधी नाम पर राजनीति आरोप

  • वीबी-जी रामजी पर संग्राम

  • वोट राजनीति करती कांग्रेस

  • मोदी ने बदली राजनीति

  • भाजपा की मूल्यपरक परंपरा

  • गांधी विचारों का दमन

  • राम मंदिर से कांग्रेस दूर

  • ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान

  • किसानों के लिए नया वर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में मूल्यपरक, सिद्धांतनिष्ठ और राष्ट्रहित आधारित राजनीति की स्पष्ट दिशा तय की है। वीबी-जी रामजी जनजागरण अभियान के माध्यम से गांवों और किसानों को सशक्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2024 को महिला सशक्तिकरण वर्ष, वर्ष 2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष और अब वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। यह क्रमिक प्रयास प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग किया, लेकिन उनके विचारों को कभी सही मायनों में नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सब नकली गांधी हैं, जिन्होंने गांधी जी के सिद्धांतों को कुचलने का काम किया। महात्मा गांधी के नाम का सहारा लेने वाली कांग्रेस भगवान राम विरोधी है। गांधी परिवार खुद को महात्मा गांधी का उत्तराधिकारी बताने का ढोंग करता है, जबकि सच्चाई इससे कोसों दूर है। जैसे ही वीबी-जी रामजी योजना में भगवान श्रीराम का नाम जुड़ा, कांग्रेस विरोध पर उतर आई।

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महात्मा गांधी की मंशा के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत की भावना को पुनर्जीवित किया है। आज देश गांधी जी के सपनों के भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। वीबी-जी रामजी योजना में श्रमिकों को पूर्व की योजनाओं की तुलना में दोगुने दिनों का रोजगार देने की व्यवस्था की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सत्ता के लिए कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद की जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि यह अवसर सनातन संस्कृति से प्रेरित ग्रामोदय से अभ्युदय की विकास परंपरा पर चर्चा करने का है। भारत की सांस्कृतिक विरासत हमेशा गांवों के उत्थान के माध्यम से राष्ट्र के विकास की राह दिखाती रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजनीति केवल सत्ता और वोट के लिए नहीं, बल्कि मूल्य, मर्यादा और राष्ट्रहित के लिए होती है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने एक वोट के कारण सत्ता छोड़ दी थी, लेकिन अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। यही भाजपा की राजनीतिक संस्कृति है। इसके विपरीत कुछ दल केवल लोकलुभावन राजनीति और वोट बैंक के सहारे सत्ता चलाने का प्रयास करते हैं। कांग्रेस हमेशा वोट की राजनीति करती रही है और उसने गांधी जी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए किया।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नरेगा को गांधी जी के नाम से जोड़कर मनरेगा बनाया और झूठा प्रचार किया। आज भी कांग्रेस गांधी जी के नाम को भुनाने का प्रयास कर रही है, जिसकी कीमत उसे आने वाले समय में चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया और सत्ता पर कब्जा जमाया। उस दौर में कांग्रेस में कई बड़े नेता थे, लेकिन उन्हें दरकिनार कर दिया गया। गांधी जी ने सहजता से इंदिरा को गांधी नाम दिया था, लेकिन कांग्रेस आज भी इसी नाम के सहारे खुद को महात्मा गांधी की विरासत का उत्तराधिकारी बताती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस भगवान राम को नहीं मानती, इसका प्रमाण अयोध्या से उसकी दूरी है। राम मंदिर निर्माण का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने दिया, जिसे सभी पक्षों ने स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि भूमिपूजन में मौजूद नहीं था। आज अयोध्या वैश्विक आस्था का केंद्र बन चुकी है, लेकिन कांग्रेस परिवार का कोई सदस्य आज तक भगवान रामलला के दर्शन के लिए नहीं गया। यही लोग वीबी-जी रामजी और जय रामजी जैसे नारों पर सवाल उठाते हैं।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीबी-जी रामजी योजना पूरी तरह पारदर्शी है। योजनाओं के नाम पहले भी बदले जाते रहे हैं और जब किसी योजना में व्यापक बदलाव होता है तो नाम परिवर्तन आवश्यक हो जाता है। उन्होंने कहा कि इस योजना में पूर्व की कमियों को दूर कर मजदूरों और किसानों के हितों को ध्यान में रखा गया है।

खंडेलवाल ने बताया कि नई योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते सहित युवाओं को आर्थिक संबल दिया जा रहा है और गांवों में पक्के निर्माण कार्यों को गति दी जा रही है। अब राज्य सरकार की भागीदारी बढ़ाई गई है और 50 प्रतिशत कार्य ग्राम पंचायतों के अनुसार होंगे। पक्के निर्माण स्थायी होते हैं, जिससे गांवों का विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित होगी।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का जितना सम्मान भाजपा करती है, उतना किसी अन्य दल ने नहीं किया। जवाहरलाल नेहरू विदेशी वस्तुओं के समर्थक थे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खादी और स्वदेशी को जन आंदोलन बनाया। आज खादी का बैग लेकर चलना गर्व की बात मानी जाती है। प्रधानमंत्री मोदी महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

Post Views: 316
Tags: #CM Mohan Yadavattacked CongressCongress members are fake Gandhis
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version