Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

एक करोड़ से अधिक युवाओं पर सीएम भूपेश बघेल की नजर, मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है बेरोजगारी भत्ता

DigitalDesk by DigitalDesk
March 31, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, शहर और राज्य
0
CM Bhupesh Baghel
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। आदिवासी बाहुल्य इस राज्य में 2018 में कांग्रेस ने बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस की अपनी सत्ता बचाने की जद्दोजहद में जुटे हैं। जनहितैषी योजनाओं के बाद अब भूपेश की नजर राज्य के युवा मतदाताओं पर है। जिन्हें रिझाने के लिए कांग्रेस सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का न सिर्फ ऐलान किया है , बल्कि 1 अप्रैल 2023 से योजना लागू भी हो रही है।

  • 1 अप्रैल से मिलेगा युवा बेरोजगारों को भत्ता
  • बजट में किया 250 करोड़ रुपये कोे प्रावधान
  • सीएम भूपेश बघेल की युवा मतदाताओं पर नजर
  • राज्य में 10 से 19 साल के युवाओं की संख्या 54 लाख
  • 19 से 25 साल के युवाओं की संख्या 45 लाख
  • छत्तीसगढ़ में  युवाओं कीआबादी  करीब एक करोड़

दअसल इस बार छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बीजेपी ही नहीं उसकी वोट कटवा पार्टी आम आदमी पार्टी से भी जूझना होगा। आम आदमी पार्टी यहां चुनाव के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। सियासी पार्टियों ने ग्राउंड पर अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के युवाओं को रिझाने के लिए मास्टर स्ट्र्ोक खेला है। प्रदेश के युवा कांग्रेस के लिए तुरुप का पत्ता साबित हो सकते हैं। दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने राज्य के लाखों युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। अब शिक्षित बेरोजगारों को हर माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। इसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मास्टर स्ट्रोक कहा जा रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अप्रैल से हर माह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने एक ट्वीट कर बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार 1 अप्रैल 2023 से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू कर रही है। योजना के तहत राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में युवा बेरोजगारों 2500 रुपये मासिक भत्ता प्रदान करेगी। इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपये केे प्रावधान का ऐलान किया गया है। सीएम ने बताया पंजीयन में सरलता के लिए निर्णय लिया गया है कि अप्रैल माह में किसी भी दिन किए गये आवेदनों पर घोषणा अनुसार भत्ता 1 अप्रैल से ही देय होगा।

किन युवाओं को मिलगा योजना का लाभ

छत्तीसगढ़ सरकार की बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ऐसे युवाओं को मिलेगा जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हैं। योजना के तहत 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवकों जो 12वीं पास हैं। जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय करीब ढाई लाख से कम है। उन्हें हर माह 2500 रुपये भत्ता दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त उसे छत्तीसगढ़ के किसी भी जिला रोजगार और स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में नामांकित होना चाहिए।आवेदन के वर्ष के 1 अप्रैल को कम से कम दो साल के लिए उसका रोजगार पंजीकरण होना जरुरी है। इसके लिए बेरोजगारों को सीधे उनके बैंक खातों में 2500 रुपये का मासिक भुगतान होगा। बेरोजगार युवाओं को भी अपने कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण भी दिया जायेगा।

यूथ और बूथ दोनों बढ़े

छत्तीसगढ़ में जहां मतदान केन्द्रों की संख्या बढ़ी है तो वहीं युवा मतदाताओं की संख्या भी बढ़ी है। पिछले चार साल में मतदाताओं की संख्या करीब नौ लाख बढ़ी है। इनमें तीन लाख नए युवा मतदाता जुड़े हैं जो कि पहली बार वोट देंगे। राज्स में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 94 लाख, 54 हजार है। जबकि पिछली बार विधानसभा चुनाव 2018 में मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 85 लाख 45 हजार 819 ही थी।वहीं विधानसभा चुनाव के लिए इस बार 76 बूथ बढ़ाए गए हैं। अब इनकी संख्या 23,907 हो गई है। बता दें राज्य में सितंबर 2022 से अबतक कोई वेकेंसी नहीं आई है। राज्य में युवाओं की संख्या की बात करें तो 10 से 19 साल के युवाओं की संख्या 54 लाख है। तो वहीं 19 से 25 वर्ष के युवाओं की बात की जाए तो उनकी संख्या भी 45 लाख के आस पास है। इन दोनों को जोड़ने पर एक करोड़ आबादी युवाओं की होती है। इतनी बड़ी संख्या में युवाओं की फौज का उपयोग सीएम भूपेश बघेल अपनी सरकार फिर से बनाने में उपयोग कर सकते हैं।

Post Views: 178
Tags: chhattisgarh assembly electionCM Bhupesh Baghelone crore youthunemployment allowance
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version