Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: दूसरा चरण…सत्ता का रण, रमन का दावा…भूपेश का भरोसा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
CM Bhupesh Baghel Chhattisgarh Assembly Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव, दूसरा चरण…सत्ता का रण, रमन का दावा…भूपेश का भरोसा। छत्तीसगढ़ के सत्तर विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। सत्तर सीटों पर 958 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। जिसमें राज्य के सीएम, डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष समेत 8 मंत्री भी शामिल हैं। दूसरे चरण के मतदान के साथ ही छत्तीसगढ़ की सत्ता का फाइनल भी हो जायेगा।

आई चुनावी बेला…होगा सत्ता का खेला!

  • छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण
  • 18 हजार 883 मतदान केंद्र बनाए
  • राज्य में बनाए 700 संगवारी मतदान केंद्र
  • 70 विधानसभा सीटों पर मतदान
  • 17 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग
  • ईवीएम में बंद होगा 958 प्रत्याशियों का भाग्य
  • 3 दिसंबर को होगी मतगणना,खुलेगी किस्मत
  • सीएम, डिप्टी सीएम, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • विधानसभा अध्यक्ष समेत 8 मंत्री भी शामिल
  • दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सत्ता का फाइनल
  • सीएम भूपेश का दावा—बनेगी कांग्रेस की सरकार
  • पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी किया बड़ा दावा
  • कहा—बीजेपी बनाएगी छत्तीसगढ़ में सरकार

छत्तीसगढ़ की 70 सीटों के लिए दूसरे चरण का मतदान होगा। जिसमें मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, आठ मंत्री, बीजेपी अध्यक्ष, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और एक केंद्रीय मंत्री समेत 958 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। राज्य की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया दूसरे चरण के मतदान में 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। जिसमें 827 पुरुष और 130 महिला के साथ एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल है। दूसरे चरण में चरण में रायपुर, बिलासपुर ,दुर्ग और सरगुजा संभाग के विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान के लिए सभी 70 विधानसभा सीटों पर 18 हजार 883 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 700 संगवारी मतदान केंद्र है। मतदान के लिए चुनाव आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

रमन का दावा…भूपेश को भरोसा

दूसरे चरण के मतदान के पहले राज्य की दोनों प्रमुख पार्टियों ने एक बार फिर से जीत का दावा किया है। सीएम भूपेश बघेल का कहना है कांग्रेस भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतकर एकबार फिर से राज्य में सरकार बनाएगी। क्योंकि प्रदेश के लोगों को मोदी की गारंटी पर नहीं कांग्रेस की सरकार पर भरोसा है। वहीं दूसरी तरफ राज्य के पूर्व सीएम रमन सिंह ने भी जीत का दावा करते हुए कहा है कि राज्य में भारी बहुमत से बीजेपी की सरकार बनेगी।

EVM में कैद होगी किस्मत

छत्तीसगढ़ के सीएम के दावे और पूर्व मुख्यमंत्री के प्रतिदावे के बीच राज्य के मतदाता आज शुक्रवार को अपना फैसला ईवीएम में बंद कर देंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ की सत्ता का फैसला भी हो जाएगा की कांग्रेस की सरकार सत्ता में बरकरार रहती है। फिर बीजेपी की सत्ता में वापसी होती है। लेकिन इसके लिए 3 दिसंबर तक का इंतजार करना होगा।

70 सीटों पर दूसरे चरण में संग्राम

छत्तीसगढ़ में जिन सीटों पर दूसरे चरण में मतदान हो रहा है। उसमें 1. भरतपुर-सोनहत (ST) 2. मनेन्द्रगढ़ 3. बैकुंठपुर 4. प्रेमनगर 5. भटगांव 6. प्रतापपुर (एसटी) 7. रामानुजगंज (एसटी) 8. सामरी (एसटी) 9. लुंड्रा (एसटी) 10. अंबिकापुर 11. सीतापुर (एसटी) 12. जशपुर (एसटी) 13. कुनकुरी (एसटी) 14. पत्थलगांव (एसटी) 15. लैलूंगा (एसटी) 16. रायगढ़ 17. सारंगढ़(अ.जा.) 18. खरसिया 19. धरमजयगढ़ (एसटी) 20. रामपुर (एसटी) 21. कोरबाअ22. कटघोरा 23. पाली-तानाखार(एसटी) 24. मरवाही (एसटी) 25. कोटा 26. लोरमी 27. मुंगेली(अ.जा.) 28. तखतपुर 29. बिल्हा 30. बिलासपुर 31. बेलतरा 32. मस्तूरी(अ.जा.) 33.अकलतरा 34. जांजगीर-चांपा 35. चंद्रपुर 36. जैजैपुर 37. पामगढ़ (एससी) 38. सरायपाली (एससी) 39. बसना 40. खल्लारी 41. महासमुंद 42. बिलाईगढ़ (एससी) 43. बिलाईगढ़ (एससी) 44. बलौदाबाजार 45. भाटापारा 46. धरसीवा 47. रायपुर ग्रामीण 48. रायपुर शहर पश्चिम 49. रायपुर शहर उत्तर 50. रायपुर शहर दक्षिण 51. आरंग (एससी) 52. अभनपुर 53. राजिम 54. बिंद्रानवागढ़ (एसटी) 55. सिहावा (एसटी) 56. कुरूद 57. धमतरी 58. संजारीबालोद 59.डोंडीलोहारा(एसटी) 60. गुंडरदेही 61. पाटन 62. दुर्ग-ग्रामीण 63. दुर्गशहर 64. भिलाईनगर 65. वैशालीनगर 66. अहिवारा (एससी) 67. साजा 68. बेमेतरा 69. नवागढ़(एससी) 70.नवा गढ़ एससी पर दूसरे चरण में चुनाव हो रहा है।

Post Views: 323
Tags: Chhattisgarh Assembly ElectionsCM Bhupesh Baghelformer CM Raman Singh BJPsecond phase
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version