Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

मंत्री पद जाने के बाद भी बयान पर कायम राजेन्द्र गुढ़ा, राजस्थान में बढ़ रहा महिला अत्याचार

DigitalDesk by DigitalDesk
July 22, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में कांग्रेस के राजेंद्र गुढ़ा को महिला अत्याचार के मामले में अपनी ही सरकार को आईना दिखाना महंगा पड़ गया। राजस्थान में बढ़ते महिला अत्याचार पर गुढ़ा के एक के बयान ने देश भर में हलचल मचा दी। जिसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने इसे अनुशासन हीनता मानकर राजेन्द्र गुढ़ा को मंत्री पद से बर्खास्त कर दिया। इसके बाद भी राजेन्द्र गुढ़ा अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। यह चिंता का विषय है। मंत्री पद जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा ने बयान पर कायम रहते हुए कहा कि सच बोलना गुनाह है तो वे ये गुनाह बार बार करते रहेंगे। अब गुढ़ा के इस नए बयान के बाद सियासी हलकों में फिर कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

  • पूर्व मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बोले हां बढ़ रहे हैं अत्याचार के मामले
  • गुढ़ा को भारी पड़ा था गहलोत सरकार को आईना दिखाना
  • महिला उत्पीड़न पर विधानसभा में बोले थे राजेन्द्र गुढ़ा
  • सीएम गहलोत ने उतारा मंत्री पर गुस्सा,किया बर्खास्त

गहलोत मंत्रिमंडल से हटाए गए राजेन्द्र गुढ़ा का कहना है अगर सच बोलना गुनाह है तो वे आगे भी ये गुनाह करते रहेंगे। उन्होंने कहा ये सभी जानते हैं कि राजस्थान में महिला पर अत्याचार और उन पर अपराध बढ़े हैं। राजस्थान महिला अपराध के मामले में नंबर वन पर है। यह सच है जो उन्होंने विधानसभा में कहा था। विधानसभा में कही गई बात से से मुख्यमंत्री नाराज हो गए। लेकिन उन्हें इसकी चिंता नहीं है। वे सच बोलते रहेंगे।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

मणिपुर मामले में गरमाई राजस्थान की सियायत

दरअसल मणिपुर हिंसा और महिलाओं को निवस्त्र करके घुमाने के मामले में पूरी कांग्रेस और विपक्ष के दल केन्द्र सरकार के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हैं। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हर मंच से मणिपुर के मसले को केन्द्र सरकार के खिलाफ जोरशोर से उठा रहे हैं। राजस्थान विधानसभा में भी इसकी गुंज सुनाई दी थी। मणिपुर में महिलाओं की न्यूड परेड और गैंग रेप को को लेकर जब कांग्रेसी विधायक वेल में आकर हंगामा कर रहे थे। तभी होमगार्ड मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा ने विधानसभा के पटल पर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधा और कहा- हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबां में झांकना चाहिए राजस्थान में हम महिलाओं की सुरक्षा के मामले में असफल हो गए हैं। इसको स्वीकार करने में क्या हर्ज है। मणिपुर की बजाय हमें अपने ही गिरेबां में झांकना चाहिए।

गुढ़ा के बयान से उड़ी कांग्रेसियों के चेहरे पर हवाईयां

मंत्री गुढ़ा के बयान पर सदन में जहां बीजेपी मेज थपथपा रही थी तो कांग्रेस विधायक और दूसरे मंत्रियों के चेहरे पर हवाईयां उड़ रही थी। फिर क्या था गुढ़ा के बयान पर राज्य की सियासत भी गरमा गई। इस बीच सीएम अशोक गहलोत ने महज 6 घंटे में ही गुढ़ा को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया। राजभवन पहुंची सीएम की सिफारिश को राज्यपाल ने भी तत्काल मंजूरी दे दी।

राजस्थान महिला उत्पीड़न में नंबर वन

इससे पहले बीजेपी विधायक नारायण सिंह देवल ने विधानसभा में कांग्रेस सरकार को महिला उत्पीड़न के मामले में कठघेरे में खड़ा किया और कहा जब से ये कांग्रेस सरकार आई है राज्य में महिला अत्याचार बढ़ गए हैं। दलित अत्याचार और रेप के मामलों में राजस्थान अब नम्बर वन पर आ गया है। इसी तरह विधायक छगन सिंह ने भी कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने मणिपुर स्पष्टीकरण दे दिया है। पीएम ने कहा है जो दोषी होंगे उन्हें किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

मंत्री और विधायकों के बीच तीखी बहस

इस दौरान कैबीनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और बीजेपी विधायकों में तीखी बहस भी हुई। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के विधायक सही बात उठा रहे हैं। इसमें गलत क्या है। उन्होंने मणिपुर मामले में बीजेपी से कहा आपको तो साथ देना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या आप मणिपुर हिंसा के खिलाफ नहीं है।

Post Views: 249
Tags: CM Ashok GehlotManipur caseRajasthan Legislative AssemblyRajendra Gudhawomen atrocities
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version