Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, मंडी में 4 लोगों की मौत, 287 को रेस्क्यू किया…NDRF-SDRF ने संभाला मोर्चा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2025
in स्पेशल
0
Cloudburst and flash floods cause massive destruction in Himachal Mandi worst affected
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हिमाचल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड से भारी तबाही, मंडी सबसे ज्यादा प्रभावित … 287 लोगों को रेस्क्यू किया

पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश तबाही मचा रही है। हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक बाढ़ फ्लैश फ्लड आने से 4 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान किसी तरह 287 लोगों को सुरक्षित बचाया गया। वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य के कई हिस्सों में तबाही मचा दी है। मंडी जिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ है जहां बादल फटने की 10 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इसके चलते जानमाल का भारी नुकसान हुआ है, जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने रेस्क्यू ऑपरेशन की कमान संभाल ली है।

Related posts

Ravana final 3 lessons

रावण की आखिरी 3 सीख: मरते-मरते शत्रु को दे गया जीवन का सबसे बड़ा ज्ञान, आज भी प्रासंगिक हैं ये बातें!

October 20, 2026
Vijayadashami is today

दशहरा 2026: विजयादशमी आज… जानिए रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शमी पूजा का महत्व

October 20, 2026

मंडी में 4 लोगों की मौत, 16 लापता

  • मंडी जिले में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है
  • करसोग, जोगिंदरनगर और गोहर में एक-एक व्यक्ति की मौत
  • गोहर के सियांज गांव में दो मौतें और 9 लोग अभी भी फंसे
  • 16 लोग लापता हैं और 4 घायल
  • राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी
  • रेस्क्यू अभियान: चौबीसों घंटे जारी राहत कार्य
  • अब तक 287 लोगों को रेस्क्यू किया गया है

पंडोह डैम से छोड़ा गया रिकॉर्ड पानी

मंडी स्थित पंडोह डैम से इस साल का सर्वाधिक 1,57,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। राज्य में फ्लैश फ्लड की 4 घटनाएं और कई स्थानों पर भूस्खलन (landslides) भी हुए हैं।

शिक्षण संस्थानों पर असर

एहतियातन राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेजों को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अफवाहों से बचने, और सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रेस्क्यू अभियान: चौबीसों घंटे जारी राहत कार्य
अब तक 287 लोगों को रेस्क्यू किया गया है
मंडी से 233
हमीरपुर से 51
चंबा से 3
NDRF और SDRF की दो-दो टीमें करसोग, गोहर और थुनाग में तैनात हैं। आपातकालीन सेवाएं दिन-रात राहत और बचाव में जुटी हैं। जिला प्रशासन ने कहा है कि हालात पर करीबी निगरानी रखी जा रही है। आपातकालीन केंद्रों से ताज़ा जानकारी जल्द जारी की जाएगी। लोगों से आग्रह किया गया है कि वे नदियों के पास न जाएं, अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी संकट की स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों से संपर्क करें। हिमाचल प्रदेश एक बार फिर प्रकृति के प्रकोप से जूझ रहा है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है, लेकिन राहत दलों की तत्परता और प्रशासन की सक्रियता से बहुत से लोगों की जान बचाई जा सकी है।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा प्रभावित

बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा मार्ग बुरी तरह प्रभावित है। तीसरे दिन मंगलवार को भी यमुनोत्री मार्ग बंद ही रहा। जिसके चलते 300 से अधिक श्रद्धालु यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर फंस गये हैं। स्थानीय प्रशासन यात्रियों को निकालने और सड़कें ठीक करने में जुटा है। बता दें चारधाम के यात्रियों का पंजीकरणा तो हो रहा है, लेकिन यात्रा शुरू करने के लिए उन्हें प्रशासन की अनुमति का इंतजार करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बाधित है। केदारनाथ में बीती शाम तक 7 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। जबकि इससे पहले एक हफ्ते पहले रोज 20 हजार पहुंच रहे थे। बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर भी भूस्खलन से यात्रा। से यात्रा प्रभावित है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Cloud burst in Himachal#Cloudburst and flash floods#Mandi worst affectedHimachal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version