शंघाई में आयोजित नौवें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (CIIE) के दूसरे दिन कंज्यूमर गुड्स
पवेलियन का दौरा कई मायनों में दिलचस्प रहा। यहां दुनिया के अलग-अलग देशों की कंपनियां अपने
उत्पादों के साथ मौजूद थीं। किसी स्टॉल पर आधुनिक जीवनशैली से जुड़े उत्पाद आकर्षित कर रहे थे,
तो कहीं पारंपरिक कारीगरी, खान-पान और रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुएं लोगों का ध्यान खींच रही
थीं।
इस पवेलियन की सबसे खास बात यह थी कि यहां सिर्फ उत्पादों की प्रदर्शनी नहीं थी, बल्कि उनके पीछे
छिपी कहानियों, तकनीक और अलग-अलग देशों की कारोबारी पहचान को भी करीब से समझने का
अवसर मिल रहा था।
प्रदर्शनी में मौजूद विभिन्न देशों की कंपनियों के प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान यह जानने की
कोशिश की कि वे अपने उत्पादों को चीनी बाजार में किस तरह पेश कर रहे हैं, उन्हें यहां के उपभोक्ताओं
से कैसी प्रतिक्रिया मिल रही है और CIIE उनके लिए किस तरह नए कारोबारी अवसरों के द्वार खोल रहा
है।
कई कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पादों की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। कुछ ने
उत्पादों की गुणवत्ता और विशिष्टता पर जोर दिया, तो कुछ ने नई तकनीकों, डिज़ाइन और
उपभोक्ताओं की बदलती ज़रूरतों के अनुरूप किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।
यहां एक दिलचस्प पहलू यह भी देखने को मिला कि कंपनियां केवल अपने उत्पाद बेचने या प्रदर्शित
करने तक सीमित नहीं थीं, बल्कि चीनी उपभोक्ताओं की पसंद को समझने और स्थानीय बाजार की
जरूरतों के अनुरूप अपने उत्पादों को विकसित करने पर भी ध्यान दे रही थीं।
कंज्यूमर गुड्स पवेलियन में घूमते हुए महसूस हुआ कि वैश्विक व्यापार केवल बड़े आंकड़ों और
समझौतों तक सीमित नहीं है। यह अलग-अलग देशों की जीवनशैली, संस्कृति, रचनात्मकता और
उपभोक्ताओं की पसंद को एक-दूसरे से जोड़ने का माध्यम भी है।
CIIE जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच की खासियत यही है कि यह दुनिया भर की कंपनियों को एक साझा मंच
उपलब्ध कराता है, जहां वे अपने उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय
कारोबार की संभावनाओं को भी तलाश सकती हैं।
कंज्यूमर गुड्स पवेलियन का यह अनुभव इस बात की एक झलक था कि वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धा
के साथ-साथ विविधता, नवाचार और उपभोक्ताओं की बदलती पसंद कितनी महत्वपूर्ण होती जा रही
है।
(दिव्या पाण्डेय- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





