चीनी उप प्रधानमंत्री ने हांगकांग और मकाओ के युवा ध्वजारोहण दलों के प्रतिनिधियों से भेंट की

चीनी उप प्रधानमंत्री तिंग शुएश्यांग ने 21 सितंबर को राजधानी
पेइचिंग स्थित जन वृहद भवन में हांगकांग और मकाओ विशेष प्रशासनिक
क्षेत्रों के युवा ध्वजारोहण दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
इस मौके पर तिंग शुएश्यांग ने दल के सभी सदस्यों तक राष्ट्रपति
शी चिनफिंग का स्नेहपूण अभिवादन पहुंचाया और केंद्र सरकार की ओर से
सभी का हार्दिक स्वागत किया।तिंग शुएश्यांग ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा हांगकांग
और मकाओ के युवाओं के विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि
हांगकांग और मकाओ के युवाओं का अच्छा विकास होने पर हांगकांग
और मकाओ का अच्छा विकास होगा और देश का अच्छा विकास भी
होगा। हांगकांग और मकाओ इतिहास में विकास के बेहतरीन दौर में
गुजर रहे हैं। आशा है कि छात्र राष्ट्रीय ध्वज को समझेंगे और महान
मातृभूमि के प्रति भावना को गहराई से अपने भीतर लाएंगे। आशा है कि
छात्र राष्ट्रीय ध्वज की रक्षा करेंगे और नए युग में हांगकांग व मकाओ के
प्रति देशभक्ति और प्रेम के आदर्श बनने का प्रयास करेंगे। आशा है कि छात्र
राष्ट्रीय ध्वज का मान बढ़ाएंगे और जवानी के जोश के साथ ज़िंदगी की शानदार
कहानी लिखेंगे, ताकि "एक देश दो व्यवस्थाओं" के कार्य के निर्माता और
उत्तराधिकारी बन सकें।
बताया जाता है कि हांगकांग और मकाओ के विश्वविद्यालयों,
माध्यमिक विद्यालयों और प्राथमिक विद्यालयों के ध्वजारोहण दलों के
करीब 1,200 प्रतिनिधियों ने इसमें भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version