शन यिछिन ने मानव संसाधन विकास पर 8वीं एपेक मंत्री स्तरीय बैठक के उद्घाटन समारोह में भाग लिया

मानव संसाधन विकास पर 8वीं एपेक मंत्री स्तरीय बैठक 21 सितंबर को चीन के च्यांगसु प्रांत
के नानचिंग में आयोजित की गई। चीनी राज्य परिषद के सदस्य शन यिछिन ने उद्घाटन
समारोह में भाग लिया और भाषण दिया।

शन यिछिन ने कहा कि राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि मानव संसाधन
प्राथमिक संसाधन और नवाचार में सबसे सक्रिय और सकारात्मक कारक हैं। राष्ट्रपति शी
चिनफिंग के नेतृत्व में, चीनी सरकार जन-केंद्रित विकास दृष्टिकोण का पालन करती है, और
उच्च गुणवत्ता, प्रचुर मात्रा, अनुकूलित संरचना और तर्कसंगत वितरण वाली आधुनिक मानव
संसाधन प्रणाली विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करती है, जिससे विशिष्ट चीनी विशेषताओं
वाले मानव संसाधन विकास का मार्ग प्रशस्त होता है जो आर्थिक विकास और लोगों के जीवन
स्तर दोनों को बढ़ावा देता है।

शन यिछिन ने इस बात पर बल दिया कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में मानव संसाधन विकास में
अपार संभावनाएं और उज्ज्वल भविष्य है, लेकिन तकनीकी क्रांति और जनसांख्यिकीय
परिवर्तनों के कारण इसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का भी सामना करना पड़ता है। चीनी सरकार
एशिया-प्रशांत सहयोग की मूल आकांक्षा को कायम रखने, बदलते समय के अनुरूप ढलने,
मानव विकास पर ध्यान केंद्रित करने, नीतिगत समन्वय को मजबूत करने, खुलेपन और
पारस्परिक लाभ वाले सहयोग का पालन करने, उच्च गुणवत्ता और पूर्ण रोजगार को संयुक्त
रूप से बढ़ावा देने, व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण को संयुक्त रूप से मजबूत करने, श्रमिकों के
वैध अधिकारों और हितों की संयुक्त रूप से रक्षा करने और उच्च स्तरीय अंतरराष्ट्रीय प्रतिभा
आदान-प्रदान और सहयोग को संयुक्त रूप से बढ़ावा देने के लिए सभी पक्षों के साथ मिलकर
काम करने को तत्पर है, ताकि एक खुले, गतिशील, लचीले और शांतिपूर्ण एशिया-प्रशांत
समुदाय के निर्माण में नए योगदान दिए जा सकें।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version