Saturday, August 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीनी प्रधानमंत्री ने शीत्सांग में आपदा राहत कार्यों का मार्गदर्शन किया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीनी प्रधानमंत्री ने शीत्सांग में आपदा राहत कार्यों का मार्गदर्शन किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के निर्देश पर, चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने 27 अगस्त को शीत्सांग के
शिगात्से शहर के चिलोंग काउंटी का दौरा किया। उन्होंने चिलोंग बंदरगाह पर भूस्खलन के बाद चल
रहे आपातकालीन बचाव और राहत कार्यों का मौके पर जाकर जायजा लिया और संबंधित कार्यों का
मार्गदर्शन किया।

ली छ्यांग ने आपदा राहत और आपातकालीन प्रतिक्रिया को लेकर राष्ट्रपति शी चिनफिंग के
महत्वपूर्ण निर्देशों को पूरी तरह लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने लोगों की सुरक्षा को सर्वोच्च
प्राथमिकता देने और जीवन बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। साथ ही, उन्होंने
संबंधित विभागों को बचाव और राहत कार्य पूरी क्षमता के साथ जारी रखने का आग्रह किया।
शिगात्से हवाई अड्डे पर पहुंचते ही ली छ्यांग सीधे चिलोंग के आपदाग्रस्त क्षेत्र में गए। वहां उन्होंने
आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और बचाव कर्मियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।
उन्होंने कहा कि इस आपदा में भारी जानमाल का नुकसान हुआ है और कई लोग अब भी लापता हैं।
यह बेहद दुखद है।

Related posts

एससीओ शिखर सम्मेलन बिश्केक में होगा आयोजित

एससीओ शिखर सम्मेलन बिश्केक में होगा आयोजित

August 29, 2026
politics of reservation heated up in UP ahead of 2027

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2027: आरक्षण पर क्यों गरमाई राजनीति…क्या है ऊंची जातियों के युवाओं की नाराज़गी और PDA फ़ैक्टर के बीच BJP की चुनौती

August 29, 2026

इसके बाद, ली छ्यांग ने वैज्ञानिक तरीके से खोज और बचाव की योजना बनाने तथा लापता लोगों
की तलाश और बचाव के लिए हर संभव प्रयास करने का आग्रह किया। उन्होंने सड़कों, संचार
व्यवस्था और बिजली लाइनों समेत क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की तत्काल मरम्मत करने को भी
कहा। इसके अलावा, उन्होंने मौके पर बचाव कार्य में जुटे कर्मियों के प्रति आभार जताया और उम्मीद
व्यक्त की कि वे कठिनाइयों को पार करते हुए अपना काम जारी रखेंगे। साथ ही, उन्होंने बचाव
कर्मियों से अपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखने का आग्रह किया।

इसके बाद, ली छ्यांग प्रभावित लोगों से मिलने के लिए पुनर्वास स्थल पहुंचे और राष्ट्रपति शी
चिनफिंग की ओर से उनके प्रति चिंता और संवेदना व्यक्त की। चिलोंग भूस्खलन आपदा कमान केंद्र
में उन्होंने शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश और संबंधित विभागों से बचाव कार्यों की रिपोर्ट सुनी। उन्होंने
आपातकालीन प्रतिक्रिया और राहत कार्यों को बेहतर बनाने के लिए आगे की योजनाओं पर चर्चा की
और उनके क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने घटनास्थल पर बचाव कार्य को मजबूत, व्यवस्थित
और प्रभावी तरीके से जारी रखने का आग्रह किया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #LiQiang #XiJinping #China #Tibet #Shigatse #Chilong #Landslide #DisasterRelief #RescueOperation #EmergencyResponse #ChinaNews #ReliefWork
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version