Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

चीनी हैकर्स की अमेरिका के खजाने में सेंध लगाने की नाकाम कोशिश…वॉशिंगटन ने दी ड्रैगन को चेतावनी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 2, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Chinese hackers failed attempt to break into America treasury
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अमेरिकी अधिकारियों ने चीन पर आरोप लगाया है कि उसके हैकर्स ने ट्रेजरी विभाग के सिस्टम में सेंध लगाई है। कुछ कर्मचारियों के वर्क स्टेशन और दस्तावेजों तक चीन के हैकर्स ने पहुंच बनाई है। हालांकि चीन की ओर से इन सभी आरोपों को “बेबुनियाद” करार दिया है।

  • अमेरिकी अधिकारियों ने लगाया आरोप
  • चीन के हैकर्स ने लगाई ट्रेजरी विभाग के सिस्टम में सेंध
  • कर्मचारियों के वर्क स्टेशन और दस्तावेजों तक पहुंचे हैकर्स
  • चीन ने दिया आरोपों को “बेबुनियाद” करार

माना जा रहा है कि चीन की ओर से सीधे अमेरिका के खजाने पर हाथ डालने का प्रयास किया गया है। अमेरिका के अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी में यह बड़ी चौंकाने वाली बात सामने आई है। अमेरिका के अधिकारियों के अनुसार चीन के इशारों पर हैकर्स ने अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की सिस्टम में सेंधमारी की थी। कुछ कर्मचारियों के वर्क स्टेशन और अनक्लासिफाइ़ड दस्तावेजों तक पहुंच बनाने का आरोप भी लगाया है। ट्रेजरी विभाग की ओर से इस घटना को “बड़ा साइबर हमला करार दिया है। एक लेटर के माध्यम से सांसदों को इस घटना की जानकारी दी गई है।
विभाग की ओर से बताया गया है कि वह एफबीआई और दूसरी एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले की जांच कर रहा है।

Related posts

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से बढ़ी

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से बढ़ी

July 26, 2026
Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026

हालांकि चीन की ओर से इन आरोपों को बेसलेस बताया दिया गया है। चीन ने कहा वह किसी भी प्रकार की हैकिंग का समर्थन नहीं करता है। अमेरिका ने हाल के समय में चीन पर इस तरह के हाई प्रोफाइल हमलों के कई तरह के आरोप लगाए हैं। यह कथित हमला इसी कड़ी का नया हिस्सा बताया जा रहा है।

आखिर क्या है पूरा मामला?

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से अपने पत्र में कहा यह हमला चीन स्थित एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट APT हैकर्स की ओर से किया गया। विभाग की ओर से बताया गया है कि वे एक थर्ड पार्टी की ओर से दी जाने वाली सेवाओं का उपयोग करते हैं और चीन के हैकर्स की ओर से इसी थर्ड पार्टी सर्विस में सेंधमारी कर सिस्टम में एंट्री की। अमेरिका की ट्रेजरी विभाग जिस थर्ड पार्टी की सर्विस लेता है। उसका नाम बियॉन्डट्रस्ट है। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसका काम विभाग के कर्मचारियों को रिमोट स्तर पर टेक्निकल सपोर्ट देना है। बताया जा रहा है कि यह थर्ड-पार्टी सर्विस अब ऑफलाइन कर दी गई है। विभाग की ओर से बताया गया है कि फिलहाल कोई सबूत नहीं है कि हैकर्स ने घटना के बाद किसी भी तरह के डेटा तक पहुंच बनाई है।

इस तरह हुआ अमेरिकी खजाने पर हमला?

दिसंबर में बियॉन्डट्रस्ट ने संदिग्ध गतिविधि के बारे में पता लगाया था। इसके बाद 5 दिसंबर को पुष्टि हुई। जिसमें बताया गया कि यह साइबर हमला था। 8 दिसंबर को ट्रेजरी विभाग की और से इस घटना की जानकारी दी। हैकर्स ने रिमोट एक्सेस के जरिए ट्रेजरी अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्कस्टेशन और कुछ अनक्लासिफाइड दस्तावेजों तक पहुंच बनाई थी। हालांकि इन दस्तावेजों की प्रकृति और संवेदनशीलता के बारे में जानकारी अमेरिकी अधिकारियों ने भी नहीं दी है। ऐसे में चीन के विदेश मंत्रालय प्रवक्ता माओ निंग ने अमेरिका के इन सभी आरोपों को “बेबुनियाद” करार दिया है। माओ निंग ने कहा चीन हर प्रकार की हैकिंग का विरोध करता रहा है। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए फैलाए जा रहे झूठ का चीन पूरी तरह से खंडन करता है।

पहले भी लग चुके हैं ऐसे आरोप

वोल्ट टाइफून ने कहा अमेरिकी एजेंसियों की ओर से आरोप लगाया गया है कि यह चीनी हैकर ग्रुप महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बाधित करने की योजना तैयार कर रहा था। वहीं सॉल्ट टाइफून ने इसे एक तरह से जासूसी के लिए जिम्मेदार ठहराया। जिसमें टेलीकॉम कंपनियों पर किया गया हमला शामिल था। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की ओर से बताया गया है कि इस घटना पर विस्तृत रिपोर्ट 30 दिन में सांसदों के हवाले कर दी जाएगी।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 459
Tags: #Chinese hackers#Washington warnedtrying to break into #America's treasury
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version