Saturday, August 29, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

युद्ध के बीच रसोई: जब चीनी फिल्म ने खाने को शांति का संदेश बनाया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 29, 2026
in मुख्य समाचार
0
युद्ध के बीच रसोई: जब चीनी फिल्म ने खाने को शांति का संदेश बनाया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

युद्ध की कहानियां आमतौर पर बंदूकों, बमों और रणक्षेत्र के इर्द-गिर्द घूमती हैं, लेकिन चीनी फिल्म
“वन्स अपॉन ए टाइम इन द मिडिल ईस्ट”ने युद्ध को एक रेस्टोरेंट की रसोई के ज़रिए देखने की कोशिश
की है।

वेन मुये द्वारा निर्देशित फिल्म चीनी कुक शू फू की कहानी है, जो कर्ज चुकाने के लिए मिडिल ईस्ट जाता
है और एक चीनी रेस्टोरेंट में काम शुरू करता है। रेस्टोरेंट मैनेजर मा जुनशेंग के साथ मिलकर वह ऐसी
जगह बनाता है जहां अलग-अलग संस्कृतियों के लोग साथ बैठकर खाना खाते हैं। लेकिन युद्ध शुरू होते
ही यही रेस्टोरेंट संघर्ष, पलायन और मानवीय रिश्तों का केंद्र बन जाता है।

Related posts

Check petrol and diesel rates

Petrol-Diesel Price Today: 29 अगस्त को पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

August 29, 2026
Braking news today

29 अगस्त 2026 की बड़ी खबरें: PM मोदी का विदेश दौरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

August 29, 2026

फिल्म में खाना सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि सामान्य जीवन, सुरक्षा और शांति का प्रतीक है। युद्ध के बीच शू
फू अनाथ बच्चों के लिए चावल पकाता है। साधारण सा यह भोजन बच्चों को सुरक्षा और अपनापन देता है
और बाद में “शू फू राइस स्टू” के नाम से मशहूर होता है।

कहानी का आधार इराक में चीनी रेस्टोरेंट चलाने वाले शुआई ज़ुएजुन की वास्तविक जिंदगी से भी जुड़ा है।
2004 में बगदाद में उन्होंने रेस्टोरेंट शुरू किया, जहां युद्ध के बीच भी स्थानीय ग्राहकों के साथ मानवीय
रिश्ते कायम रहे। उनके अनुभव बताते हैं कि युद्ध की यादों में सिर्फ धमाकों की आवाज नहीं, बल्कि
मुश्किल वक्त में मिले लोगों का साथ भी दर्ज रहता है।

फिल्म में इराकी अभिनेता और फूड ब्लॉगर अहमद मोहम्मद जाबेर अलकलथूम का अनुभव भी युद्ध की
मनोवैज्ञानिक पीड़ा को सामने लाता है। बचपन में युद्ध देखने वाले जाबेर ने चीन में पटाखों की आवाज
सुनकर भी एक पल के लिए बम विस्फोट समझ लिया था।

फिल्म पारंपरिक युद्ध फिल्मों से इसलिए अलग है क्योंकि इसका नायक कोई सुपरहीरो नहीं, बल्कि एक
आम आदमी है। शू फू युद्ध के बीच धीरे-धीरे दूसरों की जिंदगी और तकलीफों से जुड़ता है, जबकि मा
जुनशेंग बच्चों की रक्षा करते हुए बलिदान देता है।

11 अगस्त को चीन में रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। माओयान के
मुताबिक, फिल्म के चीन में 2.5 अरब युआन से अधिक कमाई करने का अनुमान है। डोबान पर इसे 8.6
की रेटिंग मिली है।

फिल्म का सबसे बड़ा संदेश यही है कि युद्ध की सबसे बड़ी कीमत आम जिंदगी चुकाती है। ऐसे में एक गर्म
भोजन, एक सुरक्षित घर और साथ बैठकर खाने की छोटी-सी खुशी भी शांति की सबसे बड़ी तस्वीर बन
सकती है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #ChineseFilm #OnceUponATimeInTheMiddleEast #ChinaCinema #WarAndPeace #MiddleEast #Iraq #PeaceMessage #FilmNews #ChineseCinema #MovieNews #Humanity #ChinaNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version