Wednesday, November 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन ने दुनिया को ‘नए सैन्यवाद’ के खतरे से किया आगाह, संयुक्त राष्ट्र में नाजीवाद और उपनिवेशवाद के दोबारा उभार पर जताई चिंता

DigitalDesk by DigitalDesk
November 25, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन ने दुनिया को ‘नए सैन्यवाद’ के खतरे से किया आगाह, संयुक्त राष्ट्र में नाजीवाद और उपनिवेशवाद के दोबारा उभार पर जताई चिंता
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी उप प्रतिनिधि सुन लेई ने 24 नवंबर को नाज़ीवाद, उपनिवेशवाद
और ‘नए प्रकार के सैन्यवाद’ के उभार के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। उन्होंने यह बात
संयुक्त राष्ट्र में रूस के स्थायी मिशन की ओर से नूर्नबर्ग ट्रायल की 80वीं वर्षगांठ पर आयोजित
फोटो प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में कही।

सुन लेई ने कहा कि 81 साल पहले जर्मनी के नूर्नबर्ग में अंतर्राष्ट्रीय सैन्य न्यायाधिकरण की
स्थापना की गई थी, जिसे इतिहास में ‘नूर्नबर्ग ट्रायल’ के नाम से जाना जाता है। मानव इतिहास के
पहले अंतर्राष्ट्रीय मुकदमे के रूप में यह ट्रायल करीब एक साल तक चला। इस दौरान ठोस सबूतों
और मजबूत कानूनी आधार के जरिए द्वितीय विश्व युद्ध में नाज़ी जर्मनी के आक्रमण और युद्ध
अपराधों को उजागर किया गया। ट्रायल में 19 नाज़ी अपराधियों को फांसी और कारावास की सजा
सुनाई गई।

Related posts

चीन के शनचो-24 मिशन की सफल लॉन्चिंग, अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार विदेशी अंतरिक्ष यात्री का स्वागत; चीनी और पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष में मिलाया हाथ

चीन के शनचो-24 मिशन की सफल लॉन्चिंग, अंतरिक्ष स्टेशन पर पहली बार विदेशी अंतरिक्ष यात्री का स्वागत; चीनी और पाकिस्तानी एस्ट्रोनॉट ने अंतरिक्ष में मिलाया हाथ

November 25, 2026
छठ और सिंदूर पर अश्लील टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कॉमेडियन यश महेश्वरी ने मांगी माफी

छठ और सिंदूर पर अश्लील टिप्पणी से भड़का आक्रोश, कॉमेडियन यश महेश्वरी ने मांगी माफी

November 25, 2026

इसके साथ ही, गंभीर अंतर्राष्ट्रीय अपराधों के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत जवाबदेही तय करने की
ऐतिहासिक शुरुआत हुई। इस साल टोक्यो ट्रायल शुरू होने की भी 80वीं वर्षगांठ है। कुछ समय
पहले संयुक्त राष्ट्र में चीन के स्थायी मिशन ने टोक्यो ट्रायल पर एक फोटो प्रदर्शनी आयोजित की
थी। सुन लेई ने कहा कि नूर्नबर्ग और टोक्यो ट्रायल ऐसे ऐतिहासिक मुकदमे थे, जिन्होंने न्याय के
जरिए अन्याय और कानून के जरिए ताकत के दुरुपयोग को चुनौती दी। इनका राजनीतिक और
कानूनी महत्व आज भी बना हुआ है।

उन्होंने आगे कहा कि दोनों ट्रायल ने युद्ध के बाद बनी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने,
निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करने तथा अंतर्राष्ट्रीय कानून के शासन को आगे बढ़ाने में अहम
योगदान दिया। सुन लेई ने कहा कि इतिहास सबसे अच्छी पाठशाला होने के साथ-साथ एक बड़ी चेतावनी भी है।
लेकिन अफसोस की बात है कि आज भी कुछ ताकतें आक्रमण के इतिहास को कम करके दिखाने,
इन मुकदमों की वैधता पर सवाल उठाने और सैन्यवाद की भावना को फिर से बढ़ावा देने की
कोशिश कर रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को ऐसी कोशिशों के प्रति बेहद सतर्क रहना चाहिए।
ट्रायल को नकारना युद्ध के बाद बनी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को नकारने जैसा है, जबकि आक्रमण
को महिमामंडित करना मानवता के विवेक को ठुकराने के समान है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Tags: #China #UnitedNations #NewMilitarism #Nazism #Colonialism #NurembergTrials #InternationalLaw
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

फाइनल में घबराए थे सहवाग के बेटे आर्यवीर, दबाव में करते रहे ‘सीता राम’ का जाप

मुख्य समाचार
Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

Cricket News: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बने टी-20 के सबसे युवा कप्तान; सूर्यकुमार ने 15 गेंदों में ठोकी फिफ्टी

मुख्य समाचार
om-birla-piece-of-advice-in-response-to-rahul-gandhi-challenge-for-a-debate

बागी सांसदों की सदस्यता पर फैसला या फिर सियासी इंतजार? राहुल गांधी के बहस के चैलेंज पर ओम बिरला की नसीहत!

दिल्ली

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version