12 नवंबर को आयोजित एक नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीनी वाणिज्य मंत्रालय
के प्रवक्ता हे याडोंग ने कहा कि "30 अरब से 30 अरब" की पारस्परिक टैरिफ
कटौती ढांचागत व्यवस्था चीन और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार को
स्थिर करने और उसका विस्तार करने के लिए अनुकूल है, और दोनों देशों के
व्यापारिक समुदायों को इससे बहुत उम्मीदें हैं। वर्तमान में, चीन और अमेरिका
इस व्यवस्था के कार्यान्वयन के संबंध में घनिष्ठ संचार बनाए हुए हैं।
हे याडोंग के अनुसार हमें उम्मीद है कि अमेरिका इस व्यवस्था के कार्यान्वयन
में तेजी लाने और दोनों देशों के बीच कृषि व्यापार के लिए अधिक अनुकूल
परिस्थितियां बनाने के लिए चीन के साथ मिलकर काम करेगा। व्यापार संबंधी
परामर्शों के संदर्भ में, चीन और अमेरिका व्यापार और निवेश जैसे क्षेत्रों में
अपनी-अपनी चिंताओं पर घनिष्ठ संचार बनाए हुए हैं, और संबंधित प्रगति की
घोषणा उचित समय पर की जाएगी।
यूरोपीय संघ के कुछ देशों द्वारा चीनी कंपनियों के उपकरणों पर प्रतिबंध लगाने
के मुद्दे पर, हे याडोंग ने कहा कि हमने संबंधित रिपोर्टों पर ध्यान दिया है और
संबंधित देशों की सरकारों के समक्ष गंभीर चिंता व्यक्त की है। चीन लगातार
यह मानता है कि 5जी वैश्विक डिजिटल अर्थव्यवस्था के विकास के लिए एक
महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा है, और इसके निर्माण और संचालन में बाजार
सिद्धांतों, तकनीकी तटस्थता और अंतरराष्ट्रीय नियमों का सम्मान किया
जाना चाहिए। चीन तकनीकी मुद्दों के राजनीतिकरण और अत्यधिक
सुरक्षावादी रवैये का कड़ा विरोध करता है। हम आशा करते हैं कि संबंधित देश
अपनी गलत प्रथाओं को शीघ्रता से सुधारेंगे और चीनी उद्यमों के लिए एक
निष्पक्ष, न्यायपूर्ण और गैर-भेदभावपूर्ण व्यावसायिक वातावरण प्रदान करेंगे।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)