चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने ड्रोन पर अमेरिकी टैरिफ़ आदि ज्वलंत मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी

20 अगस्त को चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, प्रवक्ता हे
यातोंग ने ड्रोन पर अमेरिकी टैरिफ़ और विदेशी सब्सिडी विनियमन (एफएसआर) का उपयोग
करके सम्बंधित चीनी संस्थाओं की यूरोपीय संघ द्वारा की जा रही सीमा-पार जांच के खिलाफ़
चीन के नए निषेधाज्ञा सहित कई ज्वलंत मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

हे यातोंग ने कहा कि चीन लगातार यह कहता रहा है कि अमेरिकी धारा 232 के उपाय 'राष्ट्रीय
सुरक्षा' की आड़ में लागू की गई एकतरफ़ा और संरक्षणवादी नीति है। वास्तव में, चीन द्वारा
अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले ड्रोन मुख्य रूप से कृषि, उपकरण निरीक्षण और फिल्म एवं
मनोरंजन जैसे नागरिक अनुप्रयोगों में उपयोग किए जाते हैं। अमेरिका द्वारा धारा 232 के
तहत लागू किए गए उपाय राष्ट्रीय सुरक्षा की अवधारणा को बढ़ा चढ़ा कर पेश करते हैं,

व्यापारिक साझेदारों पर अलग-अलग शुल्क दरें थोपते हैं, सम्बंधित चीनी उत्पादों के साथ
भेदभाव करते हैं, चीनी उद्यमों के हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाते हैं, वैश्विक ड्रोन
उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला सहयोग व्यवस्था को बाधित करते हैं, और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा
वाले बाजार वातावरण को और कमजोर करते हैं। चीन इसका कड़ा विरोध करता है।

हे यातोंग ने कहा कि चीन लगातार यूरोपीय संघ द्वारा एफएसआर जैसे एकतरफ़ा उपकरणों
के दुरुपयोग का विरोध करता रहा है, जिनका उपयोग चीनी कंपनियों को दबाने के लिए किया
जाता है। चीन को उम्मीद है कि यूरोपीय संघ एफएसआर जांच में अपनी गलतियों को ठीक
करने और अंतर-सरकारी संवाद के माध्यम से संचार को मजबूत करने के लिए चीन के साथ
मिलकर काम करेगा। चीन यूरोपीय संघ की कार्रवाइयों पर कड़ी नज़र रखेगा और राष्ट्रीय
सुरक्षा तथा उद्यमों के वैध अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version