चीनी रोबोट ने नई सफलता हासिल की
दूसरे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेल 22 से 26 अगस्त तक चीन की राजधानी पेइचिंग में
आयोजित हो रहे हैं। 16 देशों की 666 टीमें और 2,056 से अधिक रोबोट 51 प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा
ले रहे हैं।
बताया जाता है कि चीन के "थ्येनकोंग अल्ट्रा" (Tiangong Ultra) ह्यूमनॉइड रोबोट ने 100
मीटर के बड़े समूह की दौड़ में 9.39 सेकंड का समय निकाला और जमैका के मशहूर खिलाड़ी
उसेन बोल्ट द्वारा बनाए गए मानव विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
हाल के दिनों में कई देशों की मीडिया संस्थाओं ने दूसरे विश्व ह्यूमनॉइड रोबोट खेलों की
रिपोर्टों की। चीनी रोबोट के विकास की तेज़ गति और औद्योगिक लाभ बार-बार विदेशों की सोशल
मीडिया पर चर्चा का विषय बना।
संयुक्त अरब अमीरात की मीडिया यूएई की आवाज़ ने रिपोर्ट में कहा कि पिछले साल
"थ्येनकोंग अल्ट्रा" रोबोट ने 21.50 सेकंड से चैंपियनशिप जीती थी। सिर्फ़ एक साल में
प्रदर्शन में इतना बड़ा सुधार आया। इससे जाहिर है कि चीन ने रोबोटिक डायनामिक मोशन
और इंजीनियरिंग के क्षेत्रों में बड़ी सफलताएं हासिल की हैं।
मीडिया डेली इंडिपेंडेंट ने रिपोर्ट में कहा कि इस साल की पहली छमाही में
चीन में ह्यूमनॉइड रोबोट की शिपमेंट 40 हजार यूनिट से ज़्यादा हो गई है, जो विश्व
शिपमेंट का 97 प्रतिशत है। रिपोर्ट में मैकेनिज़्म और मशीन साइंस के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ
(IFToMM) के अध्यक्ष आंद्रेस केस्केमेथी के हवाले से कहा गया है कि ह्यूमनॉइड रोबोट के
क्षेत्र में चीन का तकनीकी नवाचार शानदार है। इन रोबोट्स का इस्तेमाल व्यापक तौर पर
औद्योगिक विनिर्माण, घर पर बुजुर्गों की देखभाल, आपातकालीन सहायता और सार्वजनिक
सेवा जैसे क्षेत्रों में किया जा रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





