चीन ने सफलतापूर्वक एसईओ उपग्रह प्रक्षेपित किया
17 अगस्त की सुबह 11 बजकर 2 मिनट पर चीन ने देश के उत्तर
में स्थित थाईयुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांगमार्च-2सी वाहक रॉकेट
से सफलतापूर्वक एसईओ उपग्रह प्रक्षेपित किया। उपग्रह सुचारू रूप से
निर्धारित कक्षा में पहुंचा और प्रक्षेपण कार्य पूरी तरह सफल रहा।
यह लांगमार्च श्रृंखलात्मक वाहक रॉकेट की 664वीं उड़ान है। एसईओ
उपग्रह पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह है, जिसका इस्तेमाल मुख्य तौर पर
पर्यावरण निगरानी, भू-सर्वेक्षण और प्राकृतिक आपदा के आकलन में
किया जाता है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)





