चीन ने अंतरिक्ष सहयोग के लिए खोले नए रास्ते, पाकिस्तान, मिस्र, फ्रांस और UAE के साथ मिलकर कई उपग्रह मिशनों को दी सफलता

चीन का अंतरिक्ष स्टेशन पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री का स्वागत करने के लिए तैयार है। यह अन्य
देशों के साथ चीन के गहरे होते अंतरिक्ष सहयोग का एक लघु रूप है।

इस साल चीन में अंतरिक्ष कार्य की शुरुआत की 70वीं वर्षगांठ है। दशकों से चीन अंतरिक्ष
कार्य के विकास में लगातार स्वतंत्र रास्ता अपनाता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उच्च
स्तरीय आत्मनिर्भरता और आत्म-सशक्तीकरण करने के साथ चीन खुले और आत्मविश्वास के
रवैये से अंतर्राष्ट्रीय सहयोग कर रहा है।

4 दिसंबर 2023 को चीन ने च्युछ्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च-2 श्रंखला के नंबर तीन
राकेट से इजिप्ट 2 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

30 मई 2024 को चीन ने शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग मार्च-3 श्रंखला के नंबर दो
राकेट से पाकिस्तान के लिए एक मल्टी-मिशन संचार उपग्रह को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष में लांच
किया। वहीं, इस साल के 25 अप्रैल को चीन ने थाईयुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में लांग
मार्च-6 वाहक राकेट से पाकिस्तान के PRSC-EO3 उपग्रह को पूर्व निर्धारित कक्षा में भेजा।
22 जून 2024 को चीन और फ्रांस के संयुक्त अनुसंधान में अंतरिक्ष विज्ञान उपग्रह को
शीछांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में सफलता से छोड़ा गया। यह उपग्रह चीन और फ्रांस के सहयोग
में अंतरिक्ष दूरबीन परियोजना है।

10 दिसंबर 2025 को चीन ने लीच्येन-1 याओ-11 वाहक राकेट से यूएई 813 उपग्रह समेत
9 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया। यह उपग्रह संयुक्त अरब अमीरात को पर्यावरण की निगरानी
और संसाधन के सर्वेक्षण जैसे क्षेत्रों में सटीक डेटा सहायता प्रदान करता है।
इसके अलावा, चीन गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण में भी लगातार खुलेपन और सहयोग को बनाए
रखता है। इस साल 14 सितंबर को चीन ने छांग'अ-6 उपग्रह द्वारा इकट्ठा किए गए चंद्रमा
के दूसरे हिस्से से मिट्टी के नमूनों को संयुक्त राष्ट्र संघ को औपचारिक दान दिया। चंद्रमा
की मिट्टी के नमूने वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र कार्यालय में स्थाई रूप से प्रदर्शित किए
जाएंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version