चीन सरकार द्वारा कोलंबिया को दी गई आपातकालीन मानवीय भूकंप राहत सामग्री मंगलवार तड़के
चीन की राजधानी पेइचिंग स्थित कैपिटल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई।
जानकारी के अनुसार, इस राहत खेप में जनरेटर, जल शोधन वाहन, कीटाणुशोधन मशीनें, सौर
प्रकाश उपकरण, तंबू, कंबल आदि शामिल हैं। चार्टर विमान कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के लिए
रवाना हुआ है और स्थानीय समयानुसार मंगलवार दोपहर वहां पहुंचने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि 10 अगस्त को कोलंबिया में आए विनाशकारी भूकंप से भारी जनहानि हुई थी और
संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा था। ऐसे में चीनी सरकार ने आपदा की स्थिति पर लगातार नजर
रखी और कोलंबिया को तत्काल नकद सहायता के साथ मानवीय भूकंप राहत सामग्री देने का फैसला
किया। इसका उद्देश्य प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और आपदा के बाद पुनर्निर्माण प्रयासों में
मदद करना है।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)





