Friday, August 21, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चीन और रूस ने चौथा संयुक्त आर्कटिक वैज्ञानिक अभियान शुरू किया

DigitalDesk by DigitalDesk
August 21, 2026
in मुख्य समाचार
0
चीन और रूस ने चौथा संयुक्त आर्कटिक वैज्ञानिक अभियान शुरू किया
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

चीन और रूस के बीच चौथा संयुक्त आर्कटिक वैज्ञानिक अभियान 20 अगस्त को रूस के सुदूर पूर्व में
स्थित व्लादिवोस्तोक शहर से शुरू हुआ। दोनों देशों के शोधकर्ता आर्कटिक क्षेत्र में हो रहे तेज
जलवायु परिवर्तन पर महत्वपूर्ण और मौलिक वैज्ञानिक शोध करेंगे। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी प्रशांत
महासागर और आर्कटिक महासागर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

शुभारंभ समारोह में रूसी विज्ञान अकादमी की सुदूर पूर्वी शाखा के प्रशांत समुद्र विज्ञान संस्थान के
कार्यवाहक निदेशक यूरी पावलोविच वासिलेंको ने कहा कि यह संयुक्त वैज्ञानिक अभियान रूस और
चीन के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ ही आर्कटिक और प्रशांत क्षेत्रों में दोनों देशों के सहयोग
को बढ़ावा देने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आर्कटिक समुद्री मार्ग से माल ढुलाई
लगातार बढ़ रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में इसका महत्व भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में संबंधित
समुद्री क्षेत्रों में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान की जरूरत और बढ़ गई है।

Related posts

बंजर से बंपर: रोहतास के इस किसान ने बंजर ज़मीन को कैसे बनाया मुनाफे का मॉडल

बंजर से बंपर: रोहतास के इस किसान ने बंजर ज़मीन को कैसे बनाया मुनाफे का मॉडल

August 21, 2026
ताल्येन में 2026 एपेक ऊर्जा थिंक टैंक फोरम आयोजित

ताल्येन में 2026 एपेक ऊर्जा थिंक टैंक फोरम आयोजित

August 21, 2026

वहीं, चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के प्रथम समुद्र विज्ञान संस्थान के निदेशक वेई त्सेश्युन ने
कहा कि यह संयुक्त वैज्ञानिक अभियान उत्तर पश्चिमी प्रशांत और आर्कटिक महासागरों पर केंद्रित
है। इससे अध्ययन वाले समुद्री क्षेत्रों में समुद्री गतिशील प्रक्रियाओं, जलवायु परिवर्तन के पैटर्न और
समुद्री पारिस्थितिक तंत्रों की वैज्ञानिक समझ और गहरी होगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान समुद्री
क्षेत्र में चीन और रूस के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक ठोस कदम है। साथ ही, यह
नए युग में समुद्री विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक
साझेदारी का एक उदाहरण भी है।

बताया गया है कि यह वैज्ञानिक अभियान करीब 62 दिनों तक चलेगा। इस दौरान शोधकर्ता चुक्ची
सागर, पूर्वी साइबेरियाई सागर, लोमोनोसोव रिज, मकारोव बेसिन और अमुंडसेन बेसिन सहित कई
समुद्री क्षेत्रों का दौरा करेंगे और बहु-विषयक व्यापक सर्वेक्षण करेंगे। इसका उद्देश्य तेज जलवायु
परिवर्तन की पृष्ठभूमि में इन समुद्री क्षेत्रों के बदलते पर्यावरण का व्यवस्थित अध्ययन करना और
वैश्विक जलवायु परिवर्तन के प्रति उनकी प्रतिक्रिया प्रक्रियाओं और तंत्रों को समझना है।
जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त वैज्ञानिक अभियान चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय के प्रथम
समुद्र विज्ञान संस्थान, शानतोंग विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय और रूसी विज्ञान

अकादमी की सुदूर पूर्वी शाखा के प्रशांत समुद्र विज्ञान संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित और
संचालित किया गया है। इस अभियान में कुल 9 चीनी कर्मियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिय ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

Tags: #China #Russia #Arctic #ArcticResearch #ClimateChange #ScientificExpedition #MarineScience #ChinaRussia #OceanResearch #ClimateScience
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version