इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से बढ़ी
चीनी उप कृषि और ग्रामीण मामला मंत्री चांग शिंगवांग ने हाल ही में राज्य परिषदके सूचना कार्यालय से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस साल केपूर्वार्द्ध में चीन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था स्थिरता से आगे बढ़ती रही, जिसने समग्रराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को स्थिरता, नवीन व श्रेष्ठता की ओर बढ़ने के लिए मजबूतसमर्थन प्रदान किया है ।
परिचय के अनुसार इस साल चीन के ग्रीष्मकालीन अनाज उत्पादन में भारी फसलहुई ,जो 15074.5 करोड़ किलो की ऐतिहासिक ऊँचाई पर पहुंची। गरीबी से छुटकारामिले जिलों के प्रति किसान डिस्पोजेबल आय की वृद्धि दर देश भर के औसत स्तर सेअधिक है और कृषि आधुनिकीकरण का स्तर उन्नत होता रहा। इस साल के पूर्वार्द्धमें प्राथमिक उद्योग की निश्चित संत्तपति में निवेश साल दर साल 0.9 प्रतिशत सेबढ़ा और प्राथमिक उद्योग का अतिरिक्त मूल्य साल दर साल 3.7 प्रतिशत से बढ़ा।इस पूर्वार्द्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति डिस्पोजेबल आय 12699 युवान थी, जोसाल दर साल 5.5 प्रतिशत अधिक थी।
इसके अलावा देश भर में सुअर, गाय, बकरी और पोल्ट्री का मीट उत्पादन 5 करोड़ 5 लाख टन रहा, जो साल दर साल 4.3 प्रतिशत अधिक था। जलीय उत्पादों काउत्पादन 3 करोड़ 51 लाख 20 हजार टन था, जो साल दर साल 4.4 प्रतिशत से अधिक था। सब्जी और फल की सप्लाई भी स्थिर रही।चांग ने बताया कि अगले चरण में कृषि और ग्रामीण मामले मंत्रालय अनाज उत्पादनकार्य को बखूबी अंजाम देगा, गरीबी उन्मूलन की उपलब्धियों को मजबूत करेगाऔर विभिन्न इलाकों की स्थिति के मुताबिक निवास तथा रोजगार दोनों के अनुरूपहोने वाले सौहार्द और सुंदर गांव का निर्माण आगे बढ़ाएगा।
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)