Wednesday, October 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में नए बिजली ग्रिडों के निर्माण में 50 खरब युआन से अधिक का निवेश

DigitalDesk by DigitalDesk
October 7, 2026
in मुख्य समाचार
0
15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान चीन में नए बिजली ग्रिडों के निर्माण में 50 खरब युआन से अधिक का निवेश
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में चीनी राष्ट्रीय

ऊर्जा प्रशासन के विद्युत विभाग के उप निदेशक थान होंगच्यांग ने कहा कि 15वीं पंचवर्षीय
योजना (2026-2030) के दौरान चीन नए बिजली ग्रिडों के निर्माण में 50 खरब युआन से अधिक का
निवेश करेगा, जो ;14वीं पंचवर्षीय योजना; (2021-2025) अवधि के पैमाने से कहीं अधिक है।

Related posts

पेइचिंग यिच्वांग:डिजिटल बुद्धिमत्ता शहरी शासन को सशक्त बनाती है

पेइचिंग यिच्वांग:डिजिटल बुद्धिमत्ता शहरी शासन को सशक्त बनाती है

October 7, 2026
Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए विराट कोहली को मिले थे ₹5 करोड़? दावे पर क्रिकेटर की टीम ने दिया साफ जवाब

Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए विराट कोहली को मिले थे ₹5 करोड़? दावे पर क्रिकेटर की टीम ने दिया साफ जवाब

October 7, 2026

बताया गया है कि वर्ष 2030 तक, चीन एक नए प्रकार के विद्युत ग्रिड की प्रारंभिक स्थापना कर
लेगा, जो आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए बिजली की मांग की प्रभावी रूप से गारंटी देगा और
2.8 अरब किलोवाट से अधिक नई ऊर्जा की खपत का कुशलतापूर्वक समर्थन करेगा।

इस अधिकारी ने कहा कि चीन नई पावर ग्रिड संरचना को अनुकूलित और बेहतर बनाएगा। 15वीं
पंचवर्षीय योजना के दौरान, 15 से अधिक विद्युत पारेषण चैनलों के निर्माण और संचालन के लिए
प्रयास किए जाएंगे, और वर्ष 2030 तक, देश में पश्चिम से पूर्व विद्युत पारेषण का पैमाना 42
करोड़ किलोवाट से अधिक हो जाएगा। साथ ही, देश भर में विद्युत ग्रिडों के अंतर्संबंध को सुदृढ़

किया जाएगा। 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान अंतर-प्रांतीय विद्युत साझाकरण क्षमता में 4
करोड़ किलोवाट की वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा, वितरण नेटवर्क की विश्वसनीयता और वहन
क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा, साल 2030 तक, इसकी समग्र वहन क्षमता को दोगुना किया जाएगा
और 90 करोड़ किलोवाट के वितरित नए ऊर्जा स्रोतों के एकीकरण को सक्षम बनाया जाएगा।

थान होंगच्यांग के अनुसार, 15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, चीन स्मार्ट माइक्रोग्रिड के विकास
को बढ़ावा देने, सिस्टम विनियमन क्षमता को उन्नत करने, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का
निर्माण करने, नई पावर ग्रिड सेवाओं को बेहतर बनाने, और लोगों की आजीविका के लिए बिजली
सेवाओं की गारंटी में सुधार करने जैसे क्षेत्रों में भी काम करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

 

 

 

 

 

Tags: #China #PowerGrid #EnergyInfrastructure #FiveYearPlan #RenewableEnergy #SmartGrid
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version