चीन में राष्ट्रीय दिवस पर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 60 करोड़ युआन पार

चीन के राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान सिनेमाघरों में कई नई फिल्में रिलीज हुईं,
जिनमें पारिवारिक फिल्में, एनिमेशन, क्राइम थ्रिलर, दिल को छू लेने वाली कॉमेडी और
यथार्थवादी ड्रामा जैसी विभिन्न विधाएं शामिल थीं। दर्शकों को देखने के लिए कई विकल्प
उपलब्ध हुए।

राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों के दौरान फिल्म बाजार में काफी चहल-पहल रही। विभिन्न प्रकार
की फिल्मों ने बड़ी संख्या में नागरिकों और पर्यटकों को सिनेमाघरों की ओर आकर्षित किया,
जिससे खानपान, खरीदारी और मनोरंजन जैसे आसपास के क्षेत्रों में सांस्कृतिक और पर्यटन
संबंधी गतिविधियों में तेजी आई।

कुआंगचो के नानशा में एक समुद्र तटीय शिविर स्थल पर, शिविर स्थल के लॉन को एक खुले
सिनेमाघर में बदल दिया गया। हाई-डेफिनिशन स्क्रीन और सराउंड साउंड, आरामदायक
कुर्सियों और ठंडी समुद्री हवा ने एक अद्भुत दृश्य अनुभव प्रदान किया। सिनेमाई कला का
समुद्र तटीय दृश्यों और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के साथ यह मेल कई नागरिकों और पर्यटकों
को खुले सिनेमा का अनुभव करने, समुद्री हवा का आनंद लेने, स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाने
और छुट्टियों का मजा लेने के लिए आकर्षित किया।

देश भर में, कई स्थानों ने सिनेमाई अनुभवों को अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के साथ एकीकृत
किया, जिससे नए फिल्म + अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सांस्कृतिक और पर्यटन परिदृश्य
निर्मित हुए। इससे पारंपरिक अमूर्त सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शन कक्षों से बाहर निकलकर
दर्शकों तक पहुंचने का अवसर मिला, जिससे फिल्म उपभोग और अमूर्त सांस्कृतिक विरासत
प्रसार दोनों को सशक्त बनाया गया और राष्ट्रीय दिवस के सांस्कृतिक और पर्यटन बाजार में
नई जान फूंकी गई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version