चीन-म्यांमार के सीमावर्ती लोगों का भव्य उत्सव, दोनों देशों ने दोस्ती और सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

चीन और म्यांमार के सीमावर्ती लोगों के लिए भव्य उत्सव आयोजित
चीन और म्यांमार के सीमावर्ती निवासियों के लिए भव्य उत्सव 29
नवंबर को चीन के युन्नान प्रांत के मांग शहर में आयोजित हुआ। चीनी
विदेशी मंत्री वांग यी और म्यांमार के विदेश मंत्री टिन मौंग स्वे ने संयुक्त
रूप से बधाई पत्र भेजा।

इस मौके पर वांग यी ने कहा कि 70 साल पहले चीन और म्यांमार
के पुरानी पीढ़ी के नेताओं ने चीन और म्यांमार के सीमावर्ती निवासियों के लिए
संयुक्त उत्सव समारोह में भाग लिया था। उन्होंने पड़ोसी देशों के बीच
मैत्रीपूर्ण संबंध और लोगों के बीच संपर्क का उदाहरण पेश किया था। 70 सालों
में चीन-म्यांमार के लोगों के बीच मजबूत मित्रता कायम है।

वांग यी ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने वर्ष 2020 में
म्यांमार की ऐतिहासिक यात्रा की और चीन-म्यांमार संबंधों को साझे भविष्य
वाले समुदाय के निर्माण के नए युग में पहुंचाया। इस साल के जून में शी
चिनफिंग ने चीन का दौरा करने वाले म्यांमार के राष्ट्रपति मिन आंग
ह्लाइंग के साथ मुलाकात की। दोनों नेताओं ने चीन-म्यांमार साझे
भविष्य वाले समुदाय का निर्माण बढ़ाने और लोगों के बीच बंधन घनिष्ठ
बनाने पर अहम नई सहमति कायम की। चीन म्यांमार के साथ नेताओं
की सहमति का कार्यान्वयन कर पीढ़ी दर पीढ़ी मित्रता और आपसी लाभ
वाला सहयोग बढ़ाना चाहता है, ताकि सीमांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और
समृद्धि विकास बढ़ सके।

वहीं, टिन मौंग स्वे ने कहा कि म्यांमार और चीन हमेशा शांतिपूर्ण
सहअस्तितव के पांच सिद्धांत और अच्छे पड़ोसियों जैसे मित्रवत संबंधों की
भावना के अनुसार द्विपक्षीय संबंधों का विकास करते हैं। म्यांमार चीन
के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करना चाहता है, ताकि दोनों
देशों के लोगों को ज्यादा लाभ पहुंच सके।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version