लक्ष्य 77वीं अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्रा कांग्रेस 5 अक्टूबर को तुर्किये के अंताल्या
में शुरू हुई। चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम पर आयोजित ग्लोबल
ऑनलाइन फ़ोरम में, चीन के पहले अंतरिक्ष यात्री यांग लीवेई ने इस बारे
में सवालों के जवाब दिए कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष यात्री कब चीन के
थ्येनगोंग स्पेस स्टेशन पर जा सकेंगे और इस कार्यक्रम की भविष्य की
योजनाएं क्या हैं?
यांग लीवेई ने बताया कि दो पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों ने चीन में
ट्रेनिंग शुरू कर दी है, वे बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अभी चीनी
अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर ट्रेनिंग ले रहे हैं। और योजना के
मुताबिक, ये दोनों पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक शॉर्ट-टर्म
फ़्लाइट मिशन पर पेलोड विशेषज्ञ के तौर पर काम करेंगे।
इसके अलावा, यांग लीवेई ने कहा कि चीन 2030 से पहले मानवयुक्त
चंद्रयान उतरने की योजना बना रहा है, और भविष्य में चांद पर
वैज्ञानिक शोध करेगा और एक चांद पर रिसर्च स्टेशन बनाएगा, और
दूसरे देशों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग के मौके ढूंढेगा।
(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)